
भारत ने बांग्लादेश से जूट आयात पर बढ़ाई सख्ती, जमीनी रास्तों से नहीं आ सकेंगे ये प्रोडक्ट्स
AajTak
इससे पहले 27 जून को, भारत ने बांग्लादेश से सभी जमीनी रास्तों से कई जूट प्रोडक्ट्स और बुने हुए कपड़ों के आयात पर बैन लगा दिया था. हालांकि, इस आयात को सिर्फ महाराष्ट्र के न्हावा शेवा बंदरगाह के जरिए ही छूट दी गई है.
भारत और बांग्लादेश के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच, भारत ने सोमवार को बांग्लादेश से जमीनी रास्तों के जरिए आयात होने वाले प्रतिबंधित जूट प्रोडक्ट्स की लिस्ट में और भी प्रोडक्ट जोड़ दिए हैं. लिस्ट में शामिल प्रोडक्ट्स में जूट या अन्य कपड़ा बास्ट फाइबर से बने ब्लीच्ड और अनब्लीच्ड बुने हुए कपड़े, सुतली, डोरी, जूट की रस्सी और जूट के बोरे और थैलों को शामिल किया गया है.
हालांकि, विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन आयातों की अनुमति न्हावा शेवा बंदरगाह (Nhava Sheva Seaport) के जरिए दी गई है.
इसमें कहा गया है, "भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर स्थित किसी भी बंदरगाह से बांग्लादेश से आयात की अनुमति नहीं होगी." इसके साथ ही कहा गया है कि बांग्लादेश से भारत में कुछ वस्तुओं के आयात को तत्काल प्रभाव से नियंत्रित किया जाता है.
पहले भी हुए हैं ऐसे फैसले...
इससे पहले 27 जून को, भारत ने बांग्लादेश से सभी जमीनी रास्तों से कई जूट प्रोडक्ट्स और बुने हुए कपड़ों के आयात पर बैन लगा दिया था. हालांकि, इस आयात को सिर्फ महाराष्ट्र के न्हावा शेवा बंदरगाह के जरिए ही छूट दी गई है.
यह बैन जूट प्रोडक्ट्स, जूट और अन्य बास्ट फाइबर्स, जूट, फ्लैक्स सूत, बुने हुए कपड़े या फ्लेक्स, और जूट के बिना ब्लीच किए बुने हुए कपड़ों जैसी वस्तुओं पर लगाया गया था.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








