
'भारत जोड़ो यात्रा' 20 नवंंबर को मध्य प्रदेश में लेगी एंट्री, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में कांग्रेस
AajTak
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश की सीमा में दाखिल होगी. इस यात्रा के तहत राहुल गांधी मध्य प्रदेश में दो ज्योतिर्लिंगा महादेव मंदिरों के दर्शन करेंगे. इनमें से एक खांडवा का ओंकारेश्वर और दूसरा उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर है. भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में 15 दिन तक रहेगी. इसके बाद यात्रा का अगला पड़ाव राजस्थान होगा.
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने जा रही है. कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र होते हुए मध्य प्रदेश की सीमा में दाखिल होगी.
मध्य प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, इस यात्रा के तहत राहुल गांधी मध्य प्रदेश में दो ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिरों के दर्शन करेंगे. इनमें से एक खांडवा का ओंकारेश्वर और दूसरा उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर है.
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सोमवार को दिल्ली में बैठक हुई. इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसके बाद सूत्रों ने बताया कि यात्रा के उत्तर भारत में प्रवेश के साथ ही पार्टी एक और रणनीति के तहत काम करेगी.
सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता 25 नवंबर को ओंकारेश्वर महादेव मंदिर का दौरा करेंगे. राहुल गांधी भारत के रॉबिनहुड कहे जाने वाले टंट्या मामा के जन्मस्थान का भी दौरा करेंगे.
मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि खांडवा में ओंकारेश्वर महादेव का दौरा करने के अलावा राहुल गांधी खांडवा के बडोडा गांव का भी 25 नवंबर को दौरा करेंगे. यह टंट्या मामा का जन्मस्थान है.
कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










