
भारत जोड़ो यात्रा में तिरंगा थामे चल रहे कांग्रेस नेता का हार्ट अटैक से निधन, राहुल गांधी ने जताया दुख
AajTak
भारत जोड़ो यात्रा के 62वें दिन कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडे का निधन हो गया. वे कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे. कृष्णकांत पांडे हाथ में झंडा लेकर यात्रा में चल रहे थे. थोड़ी देर बाद उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई. राहुल गांधी ने कृष्णकांत पांडे के निधन पर शोक जताया है.
कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडे का निधन हो गया. वे कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे. कृष्णकांत पांडे हाथ में झंडा लेकर यात्रा में चल रहे थे. थोड़ी देर बाद उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई. राहुल गांधी ने कृष्णकांत पांडे के निधन पर शोक जताया है.
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, कांग्रेस सेवा दल के महासचिव, कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुःखद है. उनके प्रियजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. आज, यात्रा के दौरान अंतिम समय में उन्होंने हाथों में तिरंगा थामा था. देश के लिए उनका समर्पण हमें सदा प्रेरणा देता रहेगा.
कांग्रेस सेवा दल के महासचिव, कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुःखद है। उनके प्रियजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। आज, यात्रा के दौरान अंतिम समय में उन्होंने हाथों में तिरंगा थामा था। देश के लिए उनका समर्पण हमें सदा प्रेरणा देता रहेगा। pic.twitter.com/VvC1O5ZJfh
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कृष्णकांत पांडे के निधन पर शोक जताया. उन्होंने ट्वीट किया, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सेवा दल के महासचिव कृष्ण कुमार पांडे राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए थे और और मेरे साथ चल रहे थे. कुछ मिनटों के बाद उन्होंने एक सहयोगी को झंडा सौंप दिया और वापस चले गए. इसके बाद वे गिर गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
This 62nd morning of Bharat Jodo Yatra, Krishna Kumar Pandey, General Secretary of Seva Dal was holding the national flag and walking with @digvijaya_28 & me. After a few minutes, as is the practice, he handed the flag to a colleague and moved back. Thereafter he collapsed… pic.twitter.com/5rMiCAfu6P

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







