
भारत-चीन को लेकर क्या भिड़ेंगे रूस और सऊदी अरब?
AajTak
अकूत तेल भंडार की मदद से दुनियाभर में सऊदी अरब की दशकों से बादशाहत कायम है. लेकिन ऑयल मार्केट में रूस की एंट्री से सऊदी अरब को आर्थिक रूप से झटका लगा है. ऐसे में कहा जा रहा है कि सऊदी अरब की बादशाहत पर खतरा मंडराने लगा है.
1930 के दशक में तेल भंडारों की खोज के बाद से ही ऑयल मार्केट में सऊदी अरब का दबदबा रहा है. लेकिन आज परिस्थितियां ऐसे बदली हैं कि सऊदी अरब को अब रूस से ऑयल मार्केट में कड़ी टक्कर मिल रही है.
दरअसल, पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए आर्थिक प्रतिबंध के कारण रूस रियायती कीमतों पर चीन और भारत को भारी मात्रा में तेल निर्यात कर रहा है.
समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग में छपी एक रिपोर्ट में भी कहा गया है कि रूस जिस तरह से एशियाई ऑयल मार्केट में अपना कब्जा जमा रहा है. वह सीधे-सीधे सऊदी अरब के लिए खतरे की घंटी है. ऑयल इंडस्ट्री के जाने-माने विश्लेषक पॉल सैंके के अनुसार, एशियाई बाजारों में रूसी तेल की एंट्री सऊदी तेल की कीमतों को कम कर रहा है.
सऊदी अरब पिछले कुछ दिनों से ऑयल मार्केट में शामिल छोटे-मोटे विक्रेताओं (शॉर्ट सेलर्स) पर निगरानी कर रहा है और कम कीमत में तेल नहीं बेचने की चेतावनी दे रहा है.
मंगलवार को भी सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री अब्दुलअजीज बिन सलमान ने शॉर्ट सेलर्स को इकोनॉमिक पेन (आर्थिक चोट) की चेतावनी दी है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि अगर कोई देश कम कीमत पर तेल बेचता है तो उस पर क्या कार्रवाई की जाएगी. इस चेतावनी के बाद सऊदी तेल की कीमत में थोड़ी तेजी भी देखने को मिली.
पॉल सैंके का भी मानना है कि सऊदी तेल की कीमत कम होने की एक वजह यह शॉर्ट सेलर्स भी हैं. लेकिन सऊदी अरब को इन शॉर्ट-सेलर्स की तुलना में रूस पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











