
भारत को रूस से मिले 250 करोड़ के नए एयर डिफेंस मिसाइल, बच नहीं पाएंगे दुश्मन के ड्रोन और हेलिकॉप्टर
AajTak
रूसी मिसाइलें इग्ला एस सेना की वायु रक्षा को आपूर्ति की गई हैं. इन्हें भारतीय सेना की अग्रिम संरचनाओं को प्रदान किया जा रहा है ताकि दुश्मन के विमान, ड्रोन और हमलावर हेलीकॉप्टरों को मार गिराया जा सके.
भारतीय सेना को रूस से अत्याधुनिक इग्ला-एस (Igla-S) एयर डिफेंस मिसाइलें प्राप्त हुई हैं, जिससे देश की वायु रक्षा क्षमता में बड़ा इज़ाफा हुआ है. इन्हें अग्रिम मोर्चों पर तैनात किया जा रहा है ताकि दुश्मन के लड़ाकू विमान, ड्रोन और अटैक हेलिकॉप्टर को बेहद क़रीब से मार गिराया जा सके.
इन मिसाइलों की आपूर्ति 250 करोड़ रुपये के विशेष खरीद अनुबंध के तहत की गई है, जिसे भारतीय सेना ने रूस के साथ हस्ताक्षरित किया था. यह सौदा तत्काल परिचालन ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में वायु रक्षा को और सुदृढ़ किया जा सके. इस इन्वेंट्री बूस्ट से पाकिस्तान के साथ पश्चिमी मोर्चे पर सेना की मिसाइल क्षमता और मजबूत होगी.
यह भी पढ़ें: अब दुश्मनों की खैर नहीं! दिन हो या रात... हर मौसम में रहेगी पैनी नजर, अगली पीढ़ी का एयर डिफेंस सिस्टम खरीद रही सरकार
अचूक निशाना लगाती है ये मिसाइल सेना और वायुसेना के पास 1989 से ही पुरानी इग्ला-1एम सिस्टम है, लेकिन कंधे से दागी जाने वाली इग्ला-एस एक बेहतर संस्करण है जिसकी इंटरसेप्शन रेंज 6 किलोमीटर तक है. इन्हें एक सैनिक कंधे पर रखकर चला सकता है. ये लक्ष्य को पहचानने और लॉक करने के बाद ये अपने आप उसे भेद देती हैं.
इग्ला-एस एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल का वजन 10.8 किलोग्राम होता है. जबकि पूरे सिस्टम का वजन 18 किलोग्राम. सिस्टम की लंबाई 5.16 फीट होती है. व्यास 72 मिलिमीटर. इस मिसाइल की नोक पर 1.17 किलोग्राम वजन का विस्फोटक लगाया जाता है. Igla-S की रेंज 5 से 6 किलोमीटर है. अधिकतम 11 हजार फीट तक जा सकती है. यह मिसाइल 2266 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से टारगेट की तरफ बढ़ती है. यानी दुश्मन को बचने का मौका कम ही मिलता है.
वायुसेना की भी बढ़ेगी ताकत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











