भारत को मिलेगा अपना पहला सेमीकंडक्टर चिप, IT मंत्री ने बताया- कब होगा लॉन्च?
AajTak
भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसमें बताया है कि यह इस साल सितंबर या अक्तूबर तक यह लॉन्च हो सकती है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि इसको लेकर सभी तैयारी अपने तय समय पर चल रही हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
भारत सेमीकंडक्टर चिप के प्रोडक्शन को लेकर जोर-शोर से तैयारी कर रहा है और इसी बीच केंद्रीय इलेक्ट्रनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कंफर्म कर दिया है कि भारत अपनी पहली स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप 2025 के अंत तक तैयार कर लेगा. ये बात उन्होंने मनी कंट्रोल्स से बात करते हुए कही है.
मंत्री ने बताया कि चिप प्रोडक्शन के लिए जरूरी 5 यूनिट्स चल रही हैं और बाकी काम भी अपने तय समय पर हो रहा है. सरकार के महत्वाकांक्षी योजना सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ताइवान स्थित पीएसएमसी की मदद से डेवलप किया जा रहा है. और गुजरात के धोलेरा फैब्रिकेशन प्लांट में तैयार किया जाएगा.
सेमीकंडक्टर चिप क्या होती है?
सेमीकंडक्टर चिप, असल में एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट है, जो सेमीकंडक्टर मैटेरियल यानी सिलिकॉन से बना होता है और इसमें इंटीग्रेटेड सर्किट होते हैं. यह एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के लिए बहुत जरूरी है. सेमीकंडक्टर चिप, प्रोसेसिंग, मेमोरी स्टोरेज और सिग्नल एम्प्लीफिकेशन जैसे काम को पूरा करता है.
यहां आपकी जानकारी के लिए बताते देते हैं कि सेमीकंडक्टर चिपसेट कई प्रकार की होती हैं, जिसमें माइक्रोप्रोसेसर, मेमोरी चिप्स (RAM, फ्लैश स्टोरेज), ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) आदि शामिल हैं.
आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम होगा सेमीकंडक्टर

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












