
भारत को इंडिया न बोलने देने के संघ के स्टैंड में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है या राजनीति?
AajTak
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सलाह है कि भारत को 'इंडिया' नहीं कहना चाहिए, क्योंकि इससे देश की सांस्कृतिक पहचान कमजोर होती है. संघ असल में भारत को शक्ति संपन्न बनाकर दुनिया में एक महाशक्ति के रूप में सम्मान दिलाने का पक्षधर है.
भारत को दुनिया भर में ताकतवर बनाने के लिए मोहन भागवत ने कई सुझाव दिये हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक भागवत का कहना है दुनिया शक्ति को ही अहमियत देती है, इसलिए शक्ति संपन्न जरूर होना चाहिये. ऐसा हो, इसलिए भारत का महाशक्ति बनना बहुत जरूरी है, क्योंकि दुनिया तभी बात भी सुनती है.
मोहन भागवत का कहना है कि भारत के सोने की चिड़िया बने रहने से अब काम नहीं चलने वाला है. दुनिया में भारत को महाशक्ति के रूप में पेश करने के लिए शेर बनना होगा. संघ प्रमुख का ये नजरिया, ऐसे दौर में सामने आया है जब देश की संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा चल रही है. ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा है, ऐसा विपक्ष भी मान रहा है. सिर्फ केंद्र की बीजेपी सरकार का ही ये दावा नहीं है.
और इसी क्रम में मोहन भागवत ने ये भी कहा है कि भारत को इंडिया के रूप में ट्रांसलेट नहीं किया जाना चाहिये. वैसे तो ये आरएसएस के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से मेल भी खाता है, लेकिन क्या कोई राजनीतिक मतलब भी है.
इंडिया पर भारत को तरजीह देने का पक्षधर संघ
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने ‘भारत’ का अनुवाद न करने की सलाह दी है, क्योंकि उनका मानना है कि ऐसा हुआ तो भारत अपनी पहचान और दुनिया में जो सम्मान मिला हुआ है, वो खो देगा.
मोहन भागवत समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि भारत का मतलब महज किसी भौगोलिक सीमा में रहना या नागरिकता पा लेना भर नहीं है. कहते हैं, भारतीयता एक दृष्टिकोण है, जो पूरे जीवन के कल्याण की सोच रखता है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






