
'भारत के साथ बहुत बड़ी ट्रेड डील होने वाली है, चीन के साथ डन...', डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार समझौते का ऐलान किया. इसके साथ ही उन्होंने भारत के साथ एक बड़े समझौते का संकेत दिया, जिसका मकसद अमेरिकी वैश्विक व्यापार संबंधों और सप्लाई चेन स्टेबिलिटी को मजबूत करना है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका ने चीन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इस दौरान उन्होंने इशारा किया कि भारत के साथ जल्द ही एक 'बहुत बड़ी' डील होगी. ट्रंप ने बिग ब्यूटीफुल बिल इवेंट (Big Beautiful Bill) में बोलते हुए यह बयान दिया है.
ट्रेड डील्स की ओर इशारा करते हुए अपनी स्पीच में ट्रंप ने कहा, "हर कोई एक डील करना चाहता है और उसका हिस्सा बनना चाहता है. याद कीजिए कुछ महीने पहले, प्रेस कह रही थी, 'क्या वाकई कोई ऐसा है, जिसे इसमें कोई दिलचस्पी हो?' खैर, हमने कल ही चीन के साथ हस्ताक्षर किए हैं. हम कुछ बेहतरीन सौदे कर रहे हैं. हम एक और सौदा करने जा रहे हैं, शायद भारत के साथ, बहुत बड़ा सौदा."
ट्रंप ने जोर देकर कहा, "हर दूसरे देश के साथ सौदे नहीं किए जाएंगे. हम हर किसी के साथ सौदे नहीं करने जा रहे हैं. कुछ लोगों को हम सिर्फ़ एक पत्र भेजकर बहुत-बहुत धन्यवाद कहेंगे. आपको 25, 35, 45 प्रतिशत का भुगतान करना होगा. यह करने का आसान तरीका है और मेरे लोग इसे इस तरह से नहीं करना चाहते हैं. वे कुछ सौदे करना चाहते हैं, लेकिन वे मुझसे ज़्यादा सौदे करना चाहते हैं."
'ऐसी चीजें जो कभी नहीं हो सकती थीं...'
ट्रंप ने कहा, "लेकिन हम कुछ बेहतरीन सौदे कर रहे हैं. हम एक और सौदा करने जा रहे हैं, जहां हम भारत के लिए दरवाजे खोलने जा रहे हैं, वहीं चीन के साथ सौदे में हम चीन के लिए दरवाजे खोलने जा रहे हैं. ऐसी चीजें जो यकीनन कभी नहीं हो सकती थीं और हर देश के साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे रहे हैं."
हालांकि, ट्रंप ने चीन सौदे की बारीकियों के बारे में विस्तार से नहीं बताया, लेकिन बाद में व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि यह समझौता चीन से अमेरिका में Rare Earth Shipments में तेजी लाने पर केंद्रित था. यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसकी वजह से ग्लोबल सप्लाई चेन बाधित हुई थी.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








