
भारत के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन पर मिल रही है 1,000 रुपये की छूट, ऑफर केवल 6 अप्रैल तक
AajTak
Realme Narzo 30 Pro को भारत में इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था. ये फिलहाल भारत का सबसे सस्ता 5G फोन है. इस पर 6 अप्रैल तक डिस्काउंट दिया जा रहा है.
Realme Narzo 30 Pro को भारत में इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था. ये फिलहाल भारत का सबसे सस्ता 5G फोन है. इस पर 6 अप्रैल तक डिस्काउंट दिया जा रहा है. ये फोन 6GB और 8GB रैम वाले दो वेरिएंट्स में आता है और ग्राहक डिस्काउंट का फायदा दोनों ही वेरिएंट्स पर उठा सकते हैं. आइए जानते हैं पूरा ऑफर. Realme Narzo 30 Pro 5G के 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत भारत में 16,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है. रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन दोनों वेरिएंट्स पर 6 अप्रैल तक 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है. हालांकि, ये छूट केवल प्रीपेड ऑर्डर्स पर ही मिलेगी. ऐसे में ग्राहक डिस्काउंट के बाद 6GB + 64GB वेरिएंट को 15,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट को 18,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद पाएंगे. साथ ही यहां नो-कॉस्ट EMI जैसे कई और ऑफर्स भी वेबसाइट पर लिस्ट किए गए हैं.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












