
भारत के रोहतास चौधरी ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड, 704 Push Ups करके बनाया World Record
AajTak
गुजरात के गांधीनगर में रोहतास चौधरी ने पाकिस्तान के नाम दर्ज 534 पुषअप के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए दोपहर 3.26 मिनट पर पुषअप करने की शुरुआत की. उन्होंने दोपहर 4.09 मिनट पर यानी मात्र 43 मिनट में ही 544 पुषअप करके पाकिस्तान का 534 पुषअप का रिकॉर्ड तोड दिया. इसके बाद अगले 17 मिनट में रोहतास ने और 178 पुषअप करके निर्धारित 1 घंटे के भीतर 722 पुषअप किए और नया कीर्तिमान स्थापित किया.
भारत के Push Up Man के नाम से फेमस रोहतास चौधरी ने 27.875 किलोग्राम वजन के साथ एक पैर पर एक घंटे में 704 पुषअप करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. इसी के साथ उनका नाम गिनिस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है. इससे पहले 27.200 किलोग्राम वजन के साथ 534 पुषअप का वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था. अब रोहतास चौधरी ने एक महीने के भीतर पाकिस्तान के पुषअप मैन का रिकॉर्ड तोड़कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
गुजरात के गांधीनगर में रोहतास चौधरी ने पाकिस्तान के नाम दर्ज 534 पुषअप के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए दोपहर 3.26 मिनट पर पुषअप करने की शुरुआत की. रोहतास चौधरी ने दोपहर 4.09 मिनट पर यानी मात्र 43 मिनट में ही 544 पुषअप करके पाकिस्तान का 534 पुषअप का रिकॉर्ड तोड दिया. इसके बाद अगले 17 मिनट में रोहतास ने और 178 पुषअप करके निर्धारित 1 घंटे के भीतर 722 पुषअप किए और नया कीर्तिमान स्थापित किया.
रोहतास चौधरी जब पाकिस्तान के पुषअप मैन का रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे थे, उस वक्त इस ऐतिहासिक क्षण की वीडियोग्राफी हुई और गिनिस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. चौधरी ने 1 घंटे के भीतर 27.875 किलोग्राम वजन के साथ एक पैर पर एक घंटे में 722 पुषअप किए, जिसकी वीडियोग्राफी का निरीक्षण करके गिनिस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि स्वप्निल ने 704 पुषअप को मान्य रखा और 704 पुषअप के साथ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के पुषअप मैन रोहतास चौधरी के नाम दर्ज किया.
'पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे ज्यादा खुशी'
रोहतास चौधरी ने आजतक से बातचीत में कहा कि इससे पहले भी उन्होंने कई रिकॉर्ड दर्ज किए हैं, लेकिन आज पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे ज्यादा खुशी हुई है. यह रिकॉर्ड 22 दिन पहले पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ था. पाकिस्तान के पुषअप मैन ने मुझे फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से मैसेज करके सर्टिफिकेट भेजकर मुझे चैलेंज किया था. उनका चैलेंज एक महीने के भीतर तोड़ने की खुशी है. मुझे स्पेन का रिकॉर्ड तोड़ने से भी ज्यादा खुशी पाकिस्तान के नाम रिकॉर्ड तोड़कर हो रही है.
पीएम मोदी को समर्पित किया ये रिकॉर्ड

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










