
भारत के चुनाव आयुक्त अरुण गोयल राष्ट्रपति चुनाव 2023 का निरीक्षण करने मालदीव पहुंचे
AajTak
मालदीव में राष्ट्रपति पद के लिए आठ उम्मीदवारों के बीच मुकाबले में जनता ने 9 सितंबर को पहले चरण का मतदान किया है. अगला और फाइनल चरण 30 सितंबर को होगा जब इस चरण में सबसे ज्यादा वोट पाने वाले शीर्षस्थ दो उम्मीदवारों में मुकाबला होगा.
मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव में विदेशी पर्यवेक्षक के तौर पर निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल माले पहुंच गए हैं. गोयल मालदीव के निर्वाचन आयोग के न्योते पर वहां गए हैं. टीम ने माले और आसपास 22 मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया.
उन्होंने जाना कि वहां मतदाताओं की पहचान, रजिस्ट्रेशन और मतदान प्रक्रिया और मतदाता बूथ कैसे हैं. इस तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक दल में उप आयुक्त अजय भादू और प्रिंसिपल सेक्रेटरी प्रमोद शर्मा भी मालदीव गए हैं.
मालदीव में राष्ट्रपति पद के लिए आठ उम्मीदवारों के बीच मुकाबले में जनता ने 9 सितंबर को पहले चरण का मतदान किया है. अगला और फाइनल चरण 30 सितंबर को होगा जब इस चरण में सबसे ज्यादा वोट पाने वाले शीर्षस्थ दो उम्मीदवारों में मुकाबला होगा.
उसमें जो जीतेगा वही अगले पांच वर्षों के कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति होगा. उम्मीदवार को जीत के लिए पचास फीसदी से ज्यादा मत मिलने चाहिए. भारत से थोड़े अलग तरह से मालदीव निर्वाचन आयोग में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के अलावा तीन आयुक्त होते हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










