
भारत के एक्सपोर्ट की मदद से ड्रोन बनाता है तुर्की? जानिए सच्चाई
AajTak
पाकिस्तान के साथ हाल ही में हुए तनाव के दौरान ही तुर्की का रुख सामने आया. तुर्की ने पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई को न सिर्फ भड़काऊ बताया, बल्कि उसकी निंदा भी की. इसके विपरीत, उसने कहा, 'हम 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले की जांच के लिए पाकिस्तान की अपील का समर्थन करते हैं.'
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है. लेकिन यह संघर्ष भारत और तुर्की के बीच एक लाइन खींचने जा रहा है. भारत ने हमेशा तुर्की को अपना करीबी दोस्त माना है और 'ऑपरेशन दोस्त' इसका सबूत है. साल 2023 में तुर्की में आए भीषण भूकंप के बाद भारत ने 250 से ज़्यादा जवान, विशेष उपकरण और राहत सामग्री भेजी थी.
लेकिन अब लगता है कि चीजें बदल गई हैं. पाकिस्तान ने चार दिन में करीब 400 तुर्की ड्रोन से भारत पर हमला किया और ऐसा नहीं है कि तुर्की को यह पता नहीं था कि पाकिस्तान उन ड्रोन के साथ क्या करेगा.
तुर्की का पाकिस्तान प्रेम
पाकिस्तान के साथ तुर्की का मजबूत गठबंधन एक नई कहानी बयां करता है. रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि 2024 से तुर्की ने भारत को रक्षा संबंधी निर्यात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. हालांकि, 2021 में एक भारतीय फर्म ने एक मिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश के साथ तुर्की की UAV प्रोड्यूसर ज़ायरोन डायनेमिक्स में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी. दोनों कंपनियों ने तुर्की के इस्तांबुल में इंटरनेशनल डिफेंस फेयर में एक पार्टनरशिप एग्रीमेंट पर साइन किए थे. भारत सरकार ने इसे एक नई शुरुआत और रक्षा क्षेत्र में भारतीय निवेश का स्वागत किया.
पाकिस्तान के साथ हाल ही में हुए तनाव के दौरान ही तुर्की का रुख सामने आया. तुर्की ने पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई को न सिर्फ भड़काऊ बताया, बल्कि उसकी निंदा भी की. इसके विपरीत, उसने कहा, 'हम 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले की जांच के लिए पाकिस्तान की अपील का समर्थन करते हैं.'
क्या भारत का निर्यात तुर्की को ड्रोन बनाने में मदद कर सकता है? इसका जवाब हां है. हालांकि तुर्की ने भारत को ड्रोन और दूसरे हथियारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन तुर्की को भारत के निर्यात का एक बड़ा हिस्सा ड्रोन बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है. कोविड-19 के बाद तुर्की को भारत के निर्यात में वृद्धि हुई है और इंजीनियरिंग सामान का हिस्सा सबसे बड़ा है. एल्युमीनियम और एल्युमीनियम प्रोडक्ट्स, ऑटो कंपोनेंट, विमान और पुर्जे, दूरसंचार उपकरण, इलेक्ट्रिक मशीनरी और उपकरण, तुर्की को भारत के प्रमुख निर्यातों में शामिल हैं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







