
भारत के इस गांव का चंदन बना विदेशी दिल की धड़कन, सबकुछ छोड़ अमेरिका से आई जैकलीन
AajTak
कहते हैं, प्यार न तो सरहद देखता है, न देश और न ही धर्म. जब किसी से सच्चा प्यार होता है, तो इंसान सबकुछ छोड़कर उसी की ओर खिंचा चला आता है. अमेरिका की फोटोग्राफर जैकलीन फोरेरो की कहानी भी कुछ ऐसी ही है.
कहते हैं, प्यार न तो सरहद देखता है, न देश और न ही धर्म. जब किसी से सच्चा प्यार होता है, तो इंसान सबकुछ छोड़कर उसी की ओर खिंचा चला आता है. अमेरिका की फोटोग्राफर जैकलीन फोरेरो की कहानी भी कुछ ऐसी ही है.
जैकलीन की मुलाकात आंध्र प्रदेश के एक युवक चंदन से इंस्टाग्राम के ज़रिए हुई. बात शुरू हुई डीएम (डायरेक्ट मैसेज) से, फिर धीरे-धीरे चैटिंग और वीडियो कॉल्स में बदल गई. दोनों के बीच ये डिजिटल रिश्ता 14 महीनों तक चला, और फिर जैकलीन ने बड़ा फैसला लिया. भारत आकर चंदन से मिलने का.
जैकलीन ने चंदन से अपने पहले मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी वीडियो कॉल्स के स्निपेट्स और पहली मुलाकात के भावुक पल शामिल थे. वीडियो के कैप्शन में लिखा था, '14 महीने साथ और अब एक बड़े नए अध्याय के लिए तैयार.'
देखें वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











