
भारत के इस 'अर्जुन' के निशाने से नहीं बचेगा दुश्मन, ऑटो टारगेट ट्रैकर समेत 14 बड़े बदलाव
AajTak
अर्जुन मार्क-1ए टैंक के आने से देश की सैन्य ताकत में और बढ़ोतरी हुई है. भारतीय सेना के लिए देश में ही बनाए जा रहे अर्जुन मार्क-1ए टैंक की खरीद के लिए 8000 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं. अर्जुन टैंक देश का मुख्य युद्धक टैंक है. लेकिन नए अर्जुन में जो खासियत है वो उसे और घातक बनाती है. इस टैंक में 14 नए बदलाव किए गए हैं. इस टैंक की खबर सुनकर पाकिस्तान और चीन अभी से ही चिंता में हैं.
अर्जुन मार्क-1ए टैंक के आने से देश की सैन्य ताकत में और बढ़ोतरी हुई है. भारतीय सेना के लिए देश में ही बनाए जा रहे अर्जुन मार्क-1ए टैंक की खरीद के लिए 8000 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं. अर्जुन टैंक देश का मुख्य युद्धक टैंक है. लेकिन नए अर्जुन में जो खासियत है वो उसे और घातक बनाती है. इस टैंक में 14 नए बदलाव किए गए हैं. इस टैंक की खबर सुनकर पाकिस्तान और चीन अभी से ही चिंता में हैं. आइए जानते हैं कि आखिर इस टैंक में ऐसा क्या है जो उसे इतना घातक बनाता है. (फोटोः अजय शुक्ला) अर्जुन मार्क-1ए (Arjun Mark-1A) टैंक का वजन 68.5 टन है. लंबाई 34 फीट 11 इंच है. चौड़ाई 13 फीट है. ऊंचाई 9 फीट 2 इंच है. इस टैंक में चार लोग बैठ सकते हैं. कमांडर, गनर, लोडर और ड्राइवर. इस टैंक की मुख्य गन 120 मिलीमीटर की है. यह टैंक एक मिनट में 6 से 8 गोले दाग सकता है. इस टैंक में 39 गोले रखे जा सकते हैं. (फोटोःगेटी) इसके अलावा, 12.7 मिलीमीटर की मशीन गन है जो 1000 राउंड फायर करती है. 7.62 मिलीमीटर की कोएक्सियल मशीन गन है जो 3000 राउंड फायर करती है. इसके अलावा 12 स्मोक ग्रैनेड्स रहेंगे जो युद्ध क्षेत्र में दुश्मन को धोखा देने के लिए होते हैं. इस टैंक की रेंज 450 किलोमीटर है. यानी एक बार इसके फ्यूल टैंक में 1610 लीटर ईंधन डाल दो तो यह 65 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से 450 किलोमीटर की दूरी तक जा सकती है. (फोटोःगेटी)More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












