
भारत के अलग-अलग राज्यों से आईं रेप की खबरें, बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने जताया गुस्सा
AajTak
तापसी पन्नू, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, कल्कि केकलां और अनुष्का शर्मा ने इन खबरों पर रिएक्शन दिया है. करीना कपूर खान ने खबर को शेयर कर टूटे हुए दिल की इमोजी शेयर की है. वहीं तापसी पन्नू ने नाराजगी जताते हुए लिखा, 'आज कोई खबर...रोज की खबर...यही होता रहता है.' वहीं एक और खबर पर तापसी ने लिखा, 'क्योंकि उसने ज्यादा लड़ाई की थी. अपनी जिंदगी बचाने के लिए उसे ये इनाम मिला.'
देशभर के कई राज्यों से महिलाओं पर अत्याचार और उनके साथ बलात्कार की खबरें लगातार आ रही हैं. हाल ही में मुंबई की एक 32 साल की महिला के साथ रेप और उसे गंभीर रूप से चोटिल होने की खबर आई थी. इसके चलते महिला की मौत हो गई. खबरों के मुताबिक, 45 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपने आरोप को मान भी लिया है. इसके अलावा कुछ और खबरें सामने आई हैं. ऐसे में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज ने इन खबरों पर गुस्सा जताया है.More Related News

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












