
भारत की मेहमाननवाजी में तालिबान के विदेश मंत्री, मुनीर और ट्रंप की क्यों बढ़ी टेंशन?
AajTak
सात अक्टूबर को मॉस्को में 'मॉस्को फॉर्मेट कंसल्टेशंस' की बैठक हुई थी, जिसमें भारत, अफगानिस्तान, ईरान, कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधि शामिल थे.
तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी एक हफ्ते के भारत दौरे पर हैं. मुत्तकी का भारत दौरा दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस दौरे से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर घबराए हुए हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन बढ़ी हुई है.
अमीर खान मुत्तकी विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात करेंगे. साथ ही ताजमल और देवबंद के दारुल उलूम मदरसे का भी दौरा करेंगे. लेकिन जानना ये जरूरी है कि तालिबान के विदेश मंत्री के भारत दौरे से आसिम मुनीर और डोनाल्ड ट्रंप टेंशन में क्यों हैं?
तालिबान ने 15 अगस्त 2021 को अफगानिस्तान पर कब्जा किया था. तालिबानियों ने ना सिर्फ अफगान सरकार को उखाड़ फेंका था बल्कि अमेरिकी सैनिकों से भी अफगानिस्तान को खाली करवा लिया था. उस समय ऐसा लगा था कि अफगानिस्तान के दरवाजे भारत के लिए बंद हो गए हैं. भारत को अपना काबुल दूतावास और अफगानिस्तान के दूसरे शहरों में मिशन बंद करना पड़ा था. लेकिन ये सारी आशंकाएं गलत साबित हुईं और दोनों देशों के बीच रिश्ते एक बार फिर मजबूती की तरफ बढ़ रहे हैं.
तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी सीधे रूस की यात्रा से भारत आए हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस योजना का विरोध किया है, जिसमें उन्होंने अफगानिस्तान से बगराम एयरबेस वापस लेने की बात कही थी. इस मुद्दे पर तालिबान को पाकिस्तान, चीन, रूस और भारत ने सपोर्ट किया है.
तालिबान के सपोर्ट में एक साथ 9 देश सीधे सीधे डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ खड़े हो जाते हैं. वो भी उस वक्त जब डोनाल्ड ट्रंप बार बार एक ही रट लगाए हुए हैं, कि उन्हें अफगानिस्तान का बगराम एयरबेस वापस चाहिए. ट्रंप ने 18 सितंबर को भी ब्रिटिश पीएम किएर स्टार्मर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हमने बगराम तालिबान को मुफ्त में दे दिया, अब हम इसे वापस लेंगे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










