
'भारत की नीति पर चलना चाहता था लेकिन...', इमरान ने सुनाई 'प्रेशर गेम' की पूरी कहानी
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने अपने रूस दौरे की कहानी बताई है. इमरान उसी दिन मास्को पहुंचे थे जिस दिन पुतिन ने अपनी सेना को यूक्रेन के खिलाफ विशेष सैन्य अभियान करने का आदेश दिया था. इमरान ने कहा है कि पूर्व आर्मी चीफ जनरल बाजवा अमेरिका को खुश कराने के लिए उन पर लगातार जोर डाल रहे थे.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी रूस यात्रा से जुड़े कई राज को साझा किया है. इमरान खान ने दावा किया है कि जनरल बाजवा चाहते थे कि वे यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूस की आलोचना करें, ये तब का वाकया है जब इमरान खान रूस यात्रा पर थे और पुतिन ने उसी समय यूक्रेन पर हमले का आदेश दिया था.
इमरान खान ने सोमवार को छात्रों और इस्लामिक विद्वानों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने भारत का उदाहरण दिया और रूस की आलोचना करने से इनकार कर दिया. इमरान ने कहा, "रूस की यात्रा से लौटने पर (एक साल पहले प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान), जनरल बाजवा ने मुझसे यूक्रेन पर आक्रमण करने के लिए रूस की निंदा करने के लिए कहा. मैंने उनसे कहा कि भारत, जो कि अमेरिका का रणनीतिक सहयोगी है, इस मामले में तटस्थ रह रहा है. इसलिए, पाकिस्तान को भी तटस्थ रहना चाहिए." इमरान खान ने कहा कि वे इस मामले में पाकिस्तान के लिए भारत जैसी नीति अपनाना चाहते थे.
अमेरिका को खुश करने के लिए अड़े थे बाजवा
पीटीआई चीफ ने कहा कि जब उन्होंने रूस की आलोचना करने से इनकार कर दिया तो उसके बाद एक सेमिनार में जनरल बाजवा ने खुद रूस की आलोचना की ताकि अमेरिका को खुश किया जा सके.
इस दौरान पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने उस समय के अपने रूस दौरे को भी जायज ठहराया. उन्होंने कहा, "मैं रूस गया और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि जिस तरह भारत को कम कीमतों पर गेहूं और ईंधन की सप्लाई की जा रही है उसी तरह पाकिस्तान को भी सप्लाई की जाए. रूस से मिले सहयोग की वजह से भारत ने अपनी मुद्रास्फीति को 7.5 प्रतिशत से घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया, लेकिन पाकिस्तान की मुद्रास्फीति की दर 12 फीसदी से बढ़ कर 30 फीसदी हो गई."
अजीब मौके पर रूस पहुंचे थे इमरान

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










