
भारत की तरह टैरिफ पर जापान की भी ट्रंप से बिगड़ी बात, क्या चाहता है अमेरिका जिसे मानना मुश्किल?
AajTak
पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले जापान ने अमेरिका के साथ अपने व्यापार वार्ता पर रोक लगा दी है. जापान ट्रंप के एक दावे से परेशान है जिसमें उन्होंने जापानी निवेश के अधिकतम लाभ पर अपना हक बताया है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय जापान दौरे पर पहुंचे और उनके दौरे से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को जापान ने अमेरिका के साथ अपनी ट्रेड डील को टाल दिया. जापान के व्यापार वार्ताकार रोसेई अकाजावा ने आखिरी समय में अमेरिका का अपना दौरा रद्द कर दिया जिससे टैरिफ को लेकर अमेरिका-जापान का समझौता बेपटरी होता दिख रहा है. यह ऐसे वक्त में हो रहा है जब अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील विफल हो चुकी है और अमेरिका ने भारत पर 50% का टैरिफ लागू कर दिया है.
दरअसल, जापान के व्यापार वार्ताकार अकाजावा टैरिफ में ढील दिए जाने को लेकर एक समझौते को अंतिम रूप देने अमेरिका जाने वाले थे. टैरिफ में ढील के बदले में जापान ने अमेरिका में 550 अरब डॉलर निवेश करने की बात कही है लेकिन अब इस समझौते के देरी हो रही है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि अकाजावा गुरुवार को अमेरिका जाने वाले थे जहां वो 550 अरब डॉलर के निवेश पैकेज की पुष्ट करते और इस निवेश का पूरा ब्योरा देकर इसे औपचारिक रूप देते.
अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक ने भी इसी हफ्ते जापान के 550 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी. लेकिन अकाजावा ने आखिरी वक्त में अमेरिका का दौरा रद्द कर ट्रंप प्रशासन को करारा झटका दिया है.
जापानी सरकार के प्रवक्ता योशिमासा हयाशी ने अकाजावा के अमेरिका दौरा रद्द करने के संबंध में कहा, 'हमें लग रहा है कि अमेरिका के साथ इस मामले में समन्वय के लिए प्रशासनिक स्तर पर कुछ पॉइंट्स पर चर्चा की जरूरत है. इसलिए, यात्रा रद्द कर दी गई है.'
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले जापान पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी लेकिन जापान ने टैरिफ कम करने के बदले में निवेश का प्रस्ताव दिया जिसे अमेरिका की तरफ से स्वीकार कर लिया गया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










