
भारत का नाम INDIA रखने का विरोध क्यों कर रहे थे मोहम्मद अली जिन्ना?
AajTak
इंडिया बनाम भारत पर चल रही बहस के बीच जिन्ना का जिन्न भी बाहर आ गया है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि जिन्ना ने ही इंडिया नाम का विरोध किया था. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि क्या वाकई जिन्ना ने भारत का नाम इंडिया रखे जाने का विरोध किया था?
इंडिया या भारत या फिर दोनों... देश का नाम क्या होगा? इस पर नई बहस छिड़ गई है. देश के नाम को लेकर चल रही बहस में अब मोहम्मद अली जिन्ना की एंट्री भी हो गई है.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट कर लिखा, 'जब इस विषय पर चर्चा हो रही है, तो हमें ये याद रखना चाहिए कि जिन्ना ने ही 'इंडिया' नाम पर आपत्ति जताई थी. इसलिए क्योंकि हमारा देश ब्रिटिश राज का उत्तराधिकारी राष्ट्र था और पाकिस्तान एक अलग राष्ट्र. सीएए की तरह बीजेपी सरकार जिन्ना के विचारों का समर्थन कर रही है.'
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने थरूर का पलटवार किया. उन्होंने कहा, 'थरूर ने जो कहा वो आधा सच और आधा झूठ है. जिन्ना ने क्या कहा था, ये अहम नहीं है. हमारे लिए जरूरी ये है कि हमारे संतों-ऋषियों ने इंडिया नहीं बल्कि भारत का इस्तेमाल किया था.'
क्या सच में जिन्ना ने इंडिया का विरोध था?
15 अगस्त 1947 को आजादी मिली. बंटवारे के बाद पाकिस्तान बना. लुईस माउंटबेटन भारत के पहले गवर्नर जनरल बने. आजादी से पहले वो वायसराय हुआ करते थे. वहीं, पाकिस्तान के गवर्नर जनरल बने मोहम्मद अली जिन्ना.
रेनर ग्रोट और टिलमैन रोडर की किताब 'कंस्टीट्यूशनलिज्म इन इस्लामिक कंट्रीजः बिटवीन अपहीवल एंड कंटीन्यूटी' में एक किस्सा है, जिसमें जिन्ना के 'इंडिया' नाम का विरोध करने का जिक्र है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










