
भारत का गलत नक्शा दिखाने पर इजरायली सेना ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था मैप
AajTak
इजरायली सेना ने ईरान के मिसाइल रेंज का एक मैप सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसमें भारत के नक्शे को गलत तरीके से दर्शाया गया था. जब यूजर्स ने इस गलती की ओर ध्यान खींचा तो इजरायली सुरक्षा बल ने माफी मांग ली.
ईरान और इजरायल में तनाव के बीच इजराइली सेना ने सोशल मीडिया पर ईरानी मिसाइल रेंज का मैप शेयर किया था. इसमें जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का तथा पूर्वोत्तर राज्यों को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया था. अब इसके लिए इजरायली सेना ने माफी मांगी है.
इजरायली रक्षा बलों द्वारा ईरान की मिसाइलों की सीमा को दर्शाने वाला मानचित्र जारी करने के एक दिन बाद शनिवार को इसके लिए माफी मांगी है. इस मैप में जम्मू और कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा और पूर्वोत्तर भारत को नेपाल का हिस्सा गलत तरीके से दर्शाया गया था.
ईरान के मिसाइल रेंज का मैप किया था पोस्ट इजरायली सेना ने शनिवार को माफी जारी करते हुए स्पष्ट किया कि मानचित्र का उद्देश्य सटीक राष्ट्रीय सीमाओं का प्रतिनिधित्व करना नहीं था. जब इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच सोशल मीडिया पर जारी गलत मानचित्र को लेकर भारत में सवाल होने लगे और कई भारतीय यूजर्स ने भी आईडीएफ (इजरायल डिफेंस फोर्स) के पोस्ट पर ये सवाल उठाए तो IDF ने माफी मांगी.
मैप में भारत के नक्शे को गलत तरीके से दर्शाया आईडीएफ ने अपने हैंडल से शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक मैप पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान एक वैश्विक खतरा है और इजरायल अंतिम लक्ष्य नहीं है, यह सिर्फ शुरुआत है. इस कार्रवाई के अलावा हमारे पास कोई और विकल्प नहीं था. नक्शे में ईरान की मिसाइल रेंज के भीतर भारत को भी दिखाया गया है.
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने खींचा ध्यान,तो मांगी माफी पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए कई यूजर्स ने जारी मैप में भारत के नक्शे की अशुद्धियों को चिह्नित किया. तब जाकर आईडीएफ ने कहा कि यह पोस्ट सिर्फ मिसाइल रेंज में आने वाले क्षेत्र का एक चित्रण है. यह सीमाओं को सटीक रूप से चित्रित नहीं करता है. इस तस्वीर के कारण किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो उसके लिए क्षमा चाहते हैं.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.











