
'भारत एकजुट, मकसद में अडिग, असली ताकत देखे दुनिया...', उद्योगपतियों ने सेना और PM मोदी की सराहना की
AajTak
भारत-पाकिस्तान के बीच गुरुवार को तनाव बढ़ गया, जब पाकिस्तान ने भारतीय सीमाई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की. इसके जवाब में भारतीय सेना ने सटीक कार्रवाई की और कराची पोर्ट तक को निशान बनाया. इस पर देश के बड़े उद्योगपतियों ने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की है.
भारत-पाकिस्तान के बीच गुरुवार को तनाव और बढ़ गए. पाकिस्तान की तरफ से भारत के सीमाई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की गई, जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया. ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस हमले की कोशिश के जवाब में कराची पोर्ट तक को इंडियन नेवी ने तबाह कर दिया. इस बीच भारत के उद्दोगपतियों ने भारतीय सेना की कार्रवाई और पीएम मोदी की सराहना की है.
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के लिए हम अपनी भारतीय सशस्त्र सेनाओं पर गर्व करते हैं. भारत एकजुट है, अपने संकल्प में दृढ़ और उद्देश्य में अडिग है, जो सभी तरह के आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसी और निर्णायक नेतृत्व में, भारतीय सशस्त्र बलों ने सीमा पार से हर उकसावे का सटीकता और शक्ति के साथ जवाब दिया है."
यह भी पढ़ें: 'भारत-पाकिस्तान से हथियार डालने नहीं कह सकते, परमाणु युद्ध...,' बोले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस
मुकेश अंबानी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने यह साबित कर दिया है कि भारत कभी भी आतंक के सामने चुप नहीं रहेगा और हम अपनी धरती, अपने नागरिकों या अपने देश की रक्षा करने वाले बहादुर पुरुषों और महिलाओं पर एक भी हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे. पिछले कुछ दिनों में यह स्पष्ट हो गया है कि हमारी शांति को दी गई हर धमकी का कठोर और निर्णायक कार्रवाई के साथ जवाब दिया जाएगा."
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक एक्स पोस्ट में अपना बयान जारी किया और कहा, "हम महिंद्रा ग्रुप में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी और सटीकता के लिए गहरा सम्मान और प्रशंसा जाहिर करते हैं. यह मिशन एक ऐसे राष्ट्र की अडिग प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो आतंक के सामने झुकने से इनकार करता है."
यह भी पढ़ें: भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट को किया तबाह, पाकिस्तान पर अब भारत का समुद्री अटैक

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










