
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर नहीं बन पाई सहमति! समझें- आखिर कहां फंस रहा पेच?
AajTak
इससे पहले खबर आई थी कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की शर्तों को लेकर सहमति बन चुकी है और इसका ऐलान आठ जुलाई को किया जा सकता है.
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बड़ी खबर है. सूत्रों का कहना है कि दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर अभी तक किसी तरह की सहमति नहीं बन पाई है.
सूत्रों का कहना है कि अमेरिका 10 फीसदी टैरिफ को बनाए रखने का इच्छुक है जबकि भारत चाहता है कि कई सेक्टर्स में लागू 10 फीसदी टैरिफ को शून्य कर दिया जाए.
ऐसे में दोनों देशों की असहमति देखते हुए भारत की ओर से इस डील के मुख्य वार्ताकार राजेश अग्रवाल ने अपना अमेरिकी दौरा और बढ़ा दिया है.
बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की शर्तों को लेकर सहमति बन चुकी है और इसका ऐलान आठ जुलाई को किया जा सकता है.
इसके बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे संबंधों का हवाला देते हुए कहा था कि दोनों के संबंध अच्छे बने रहेंगे.
लेविट ने कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील करीब है और जल्द राष्ट्रपति ट्रंप इसके बारे में अपडेट करेंगे. बता दें कि इस समय विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी अमेरिकी दौरे पर हैं. वह अमेरिका में क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










