
'भारत अगर पाकिस्तान से मैच खेलेगा तो पूरे देश में गुस्सा बढ़ेगा', RCB के पूर्व खिलाड़ी ने एशिया कप पर उठाए सवाल
AajTak
एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर कई खिलाड़ियों में गुस्सा है. पूर्व विकेटकीपर श्रीवत्स गोस्वामी ने एशिया कप 2025 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को होने वाले मैच से बायकॉट करने की अपील की है.
एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर कई खिलाड़ियों में गुस्सा है. पूर्व विकेटकीपर श्रीवत्स गोस्वामी ने एशिया कप 2025 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को होने वाले मैच से बायकॉट करने की अपील की है. पूर्व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खिलाड़ी ने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरता है, तो इससे देश भर में नाराजगी फैलेगी.
एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) द्वारा शेड्यूल जारी किए जाने के बाद से ही भारत-पाकिस्तान मुकाबले का विरोध तेज़ हो गया है. एशिया कप 9 से 28 सितंबर के बीच UAE में खेला जाएगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 14 सितंबर को तय है.
यह भी पढ़ें: 'अगर पाकिस्तान दुश्मन है, तो यह मैच क्यों...' एशिया कप मेें भारत-पाक मैच पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल
जारी शेड्यूल के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ एक नहीं, बल्कि तीन मुकाबले हो सकते हैं:
* 14 सितंबर (ग्रुप स्टेज) * 22 सितंबर (अगर दोनों टीमें सुपर फोर में पहुंचती हैं) * 28 सितंबर (फाइनल — अगर दोनों टीमें वहां पहुंचती हैं; एशिया कप के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा)
श्रीवत्स गोस्वामी का बयान (X पोस्ट), “मेरा मानना है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच फॉरफिट (त्याग) कर देना चाहिए और उन्हें क्वालिफाई करने देना चाहिए. हमें एशिया कप जीतने की ज़रूरत नहीं है. भारत सिर्फ इसलिए खेल रहा है ताकि दूसरे ACC सदस्य देशों को आर्थिक मदद मिल सके, वरना कोई कारण नहीं बनता. अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ खेलता है, तो ये पूरे देश को नाराज़ करेगा. ये नहीं होना चाहिए!”

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










