
‘भारतीय सेना को देना चाहता हूं एशिया कप की मैच फीस…’, पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद कप्तान सूर्या का बड़ा ऐलान
AajTak
पाकिस्तान को शिकस्त देने के बाद भारतीय टी20 टीम के कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह एशिया कप के अपने सभी मैचों की मैच फीस सेना को देना चाहते हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. जीत के बाद भारतीय टीम ने एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. इसी बीच भारतीय क्रिकेट टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह एशिया कप टूर्नामेंट के सभी मैचों की अपनी फीस को भारतीय सेना को देना चाहते हैं.
पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'मैं व्यक्तिगत रूप से इस टूर्नामेंट (सभी मैचों) की अपनी सारी मैच फीस भारतीय सेना को देना चाहता हूं.'
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सूर्यकुमार ने एशिया कप की ट्रॉफी न मिलने पर भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, 'हमने एक टीम के तौर पर ट्रॉफी (मोहसिन नकवी से) न लेने का फैसला किया. हमें किसी ने नहीं बताया, लेकिन मुझे लगता है कि जो टीम टूर्नामेंट जीतती है, वही ट्रॉफी की हकदार होती है.'
उन्होंने कहा कि मैंने इतने सालों तक क्रिकेट खेलने और उस पर नजर रखने के दौरान कभी ऐसा नहीं देखा, एक चैंपियन टीम को ट्रॉफी न दी गई हो और ये बहुत मुश्किल से हासिल की गई ट्रॉफी थी. ये आसान नहीं था, हमने लगातार दो दिन मैच खेले. मुझे लगा कि हम वाकई इसके हकदार थे. मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कहना चाहता.
अवॉर्ड सेरेमनी में देरी
पाकिस्तान को हराने के बाद भ्रम की स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन करीब एक घंटे से ज्यादा देरी से शुरू हुई. और जब अवॉर्ड सेरेमनी शुरू हुई तो भारतीय टीम ने न तो अपने मेडल लिए और न ही ट्रॉफी ली. हालांकि, भारतीय टीम ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेंगे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










