
'भारतीय सेना का पराक्रम देख गिड़गिड़ाया PAK, की युद्ध रोकने की गुजारिश', कानपुर में बोले पीएम मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के कानपुर में हैं. शुक्रवार को उन्होंने 47,600 करोड़ की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुआ कहा कि अभी ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के कानपुर में हैं. शुक्रवार को उन्होंने 47,600 करोड़ की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसमें रेलवे ब्रिज, अग्निशमन केंद्र और ट्रीटमेंट प्लांट जैसे परियोजना शामिल हैं. इन परियोजनाओं का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में आधुनिक कनेक्टिविटी और वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाना है.
यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा विकास का ये कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था. लेकिन पहलगाम हमले के कारण मुझे अपना कानपुर दौरा रद्द करना पड़ा.
उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है. हमने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने और घर में घुसकर सैकड़ों मिल अंदर जाकर तबाह कर दिए. हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम दिखाया कि पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ा कर युद्ध रोकने की शिफारिश करने लगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र तय किए हैं.
स्वदेशी ब्रह्मोस की दहाड़, यूपी बना हथियारों का गढ़! बिजली संयंत्रों से बदलेगी तस्वीर
ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है. हमारे भारतीय हथियारों ने ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई. जहां टारगेट तय किया, वहां धमाके किए. ये ताकत हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से मिली है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










