
भारतीय सभ्यता से प्रभावित एरोल मस्क, राम मंदिर दर्शन को उत्सुक, बोले- भारत दुनिया की एक सच्ची महाशक्ति
AajTak
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क इन दिनों भारत दौरे पर हैं. भारत की संस्कृति, विरासत और आध्यात्म से प्रभावित एरोल मस्क ने अयोध्या के राम मंदिर जाने की इच्छा जताई है. उन्होंने भारत की प्राचीन सभ्यता, स्वच्छ ऊर्जा में प्रगति और देश की वैश्विक भूमिका को लेकर कई अहम बातें कहीं हैं.
भारत की सांस्कृतिक गहराई, आध्यात्मिक चेतना और स्वच्छ ऊर्जा में प्रगति से प्रभावित होकर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क इन दिनों भारत दौरे पर हैं. उन्होंने कहा कि वह अयोध्या स्थित राम मंदिर को देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं और भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को "अद्भुत" मानते हैं.
भारत की संस्कृति और इतिहास पर बोलते हुए एरोल मस्क ने कहा, "भारत के अद्भुत इतिहास की सराहना है. मेरे हिसाब से दुनिया का इतिहास भी कभी न कभी भारत से जुड़ता है. हमारे पास वेद हैं, जो 14,000 साल पुराने हैं, शायद उससे भी ज्यादा. भारत में खोई हुई सभ्यताएं रही हैं, इसमें कोई शक नहीं."
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, एलॉन मस्क के करीबी इसाकमैन को NASA चीफ के पद से हटाया
एरोल मस्क ने आगे कहा कि कुछ वेदों में उड़ने वाले यानों का भी ज़िक्र है और उनके पास वेदों की कॉपियां भी हैं. उन्होंने खुद एक किताब लिखी है जिसमें भारत, कश्मीर और दिल्ली से जुड़ी कई कहानियां और जानकारियां शामिल हैं.
राम मंदिर दर्शन को लेकर उत्सुक
एरोल मस्क ने कहा, "मैं राम मंदिर जाना चाहता हूं. वह मेरे लिए एक बहुत खास अनुभव होगा. भारत एक अद्भुत और बहुत ही दिलचस्प देश है. इसमें कोई शक नहीं." भारत में स्वच्छ ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर हो रही तरक्की पर एरोल मस्क काफी प्रभावित दिखे. उन्होंने कहा, "भारत में ईवी और क्लीन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में जो हो रहा है, वह वाकई उत्साहजनक है. भारतीय सरकार रेन्वेबल एनर्जी के क्षेत्र में सही दिशा में काम कर रही है." एरोल मस्क ने कहा कि "बिजली की मांग आज बहुत तेजी से बढ़ रही है और ऐसे में बिजली की बचत और उसका कुशल इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है."

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









