
भारतीय विदेश सचिव के दौरे के बाद बांग्लादेश करने जा रहा ये काम
AajTak
इसी हफ्ते की शुरुआत में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बांग्लादेश का दौरा किया था. इस दौरे से दोनों देशों के बीच तनाव में थोड़ी नरमी देखने को मिली थी. अब खबर आ रही है कि विजय दिवस के दिन बांग्लादेश का एक प्रतिनिधिमंडल भारत आ सकता है.
भारत और बांग्लादेश में जारी तनाव के बीच दोनों देश रिश्ते सुधारने में आगे बढ़ते दिख रहे हैं. हाल ही में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बांग्लादेश का दौरा किया था और अब खबर है कि बांग्लादेश से एक प्रतिनिधिमंडल भारत आ रहा है. भारतीय थल सेना के सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि 16 दिसंबर को विजय दिवस के मौके पर बांग्लादेश से एक प्रतिनिधिमंडल के कोलकाता आने की संभावना है.
ये प्रतिनिधिमंडल भारतीय थल सेना के पूर्वी कमांड हेडक्वार्टर, कोलकाता के विजय दिवस कार्यक्रम में शिरकत कर सकता है. 1971 में भारत ने पाकिस्तानी सेना को हरा दिया था जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का निर्माण हुआ था. पाकिस्तान पर भारत की जीत का जश्न हर साल 16 दिसंबर के दिन मनाया जाता है.
सैन्य सूत्रों ने 'द हिंदू' को बताया कि बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडल में 'मुक्तियोद्धा' भी शामिल होंगे जिन्होंने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ा था.
इससे पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि भारत-बांग्लादेश रिश्तों में तनाव को देखते हुए इस बार के विजय दिवस में बांग्लादेश का कोई प्रतिनिधिमंडल हिस्सा नहीं लेगा.
विदेश सचिव ने किया था ढाका का दौरा
बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल के भारत आने की खबर ऐसे वक्त में आ रही है जब भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इसी हफ्ते की शुरुआत में बांग्लादेश का दौरा किया था. मिस्री ने इस दौरे में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की थी. उन्होंने बांग्लादेश के विदेश सलाहकार तौहीद हुसैन और विदेश सचिव मोहम्मद जशीम उद्दीन से भी मुलाकात की थी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











