
भारतीय नौसेना ने फिर दिखाई ताकत, MV अब्दुल्ला का अपहरण करने वाले समुद्री डाकुओं को दिया जवाब
AajTak
मोजाम्बिक से संयुक्त अरब अमीरात जा रहे बांग्लादेशी झंडा लगा ये जहाज पर हमला करने वाले समुद्री डाकुओं पर भारतीय नौसेना ने कार्रवाई की है. भारतीय नौसेना को इस जहाज के अपहरण की सूचना मिलते ही कार्रवाई करते हुए एमवी अब्दुल्ला जहाज को बचाने के लिए एक LRMP एयरक्राफ्ट और वॉरशिप को तैनात कर दिया था.
भारतीय नौसेना ने बांग्लादेशी जहाज एमवी अब्दुल्ली पर हमला करने वाले समुद्री डाकुओं पर कार्रवाई की है. बांग्लादेशी झंडा लगा ये जहाज मोजाम्बिक से संयुक्त अरब अमीरात के अल हमरियाह बंदरगाह जा रहा था. तभी कार्गो जहाज को समुद्री डाकुओं ने अपहरण लिया. समुद्री डाकुओं द्वारा जहाज के अपहरण की सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना ने एमवी अब्दुल्ला जहाज को बचाने के लिए एक LRMP एयरक्राफ्ट और वॉरशिप को तैनात कर दिया था.
नौसेना ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि भारतीय नौसेना ने बांग्लादेश के फ्लैग्स वाले कार्गो जहाज के एसओएस का जवाब दिया है. डाकुओं ने इस हफ्ते की शुरुआत में सोमालिया के तट पर समुद्री डाकुओं ने अपहरण कर लिया था. डाकुओं जहाज के 23 सदस्यीय चालक दल को भी बंधन बना लिया है. डाकुओं द्वारा जहाज के अपहरण की जानकारी मिलते ही एलआरएमपी को तुरंत तैनात किया गया था और 12 मार्च की शाम को एमवी का पता लगाने पर. जहाज के चालक दल कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की गई. हालांकि जहाज की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. मिशन ने समुद्री सुरक्षा अभियानों पर युद्धपोत तैनात किया, जिसे भी डायवर्ट कर दिया गया था. 14 मार्च की सुबह अपहृत एमवी को रोक लिया. सशस्त्र समुद्री डाकुओं द्वारा बंधक बनाए गए एमवी के चालक दल (सभी बांग्लादेश के नागरिकों) की सुरक्षा सुनिश्चित की गई. और आईएन युद्धपोत सोमालिया के क्षेत्रीय जल क्षेत्र में पहुंचने तक एमवी के आसपास के क्षेत्र में इन युद्धपोत का रखरखाव जारी रहा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










