
भारतीय दूतावासों पर हिंसक प्रदर्शन करने वालों का पासपोर्ट और OCI कार्ड होगा रद्द, एक्शन लेने की तैयारी में सरकार
AajTak
सरकार ने खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ सख्त रवैया अपना लिया है. इसके साथ ही विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों और संस्थाओं के सामने हिंसक प्रदर्शन करने वालों के पासपोर्ट, ओसीआई (OCI) यानि ओवरसीज सिटिजन आफ इंडिया कार्ड रद्द हो सकते हैं.
सरकार ने खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ सख्त रवैया अपना लिया है. सूत्रों के मुताबिक, अब खलिस्तानियो के खिलाफ बड़ा एक्शन होने जा रहा है और देश मे मौजूद भगोड़े खलिस्तानियो की प्रॉपर्टी जब्त की जाएगी. विदेश में भारतीय संस्थानों, काउंसलेट और दूतावास को नुकसान पहुंचाने या फिर वहां हिंसक प्रदर्शन करने वालों के पासपोर्ट, ओसीआई (OCI) यानि ओवरसीज सिटिजन आफ इंडिया कार्ड रद्द हो सकते हैं.
कानूनी कार्रवाई भी होगी
इतना ही नहीं इनकी जानकारी भारत के सारे एयरपोर्ट पर दी जाएगी और भारत में इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का खाका भी तैयार किया जाएगा. जांच एजेंसिया भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ ऐेसे कड़े कदम उठाने की तैयारी में है. पिछले कुछ महीनों के दौरान जितने भी प्रदर्शन हुए हैं उनके सारे डीटेल्स यूके, कनाडा, अमेरिका और अन्य देशों को दिए जा चुके हैं.
ये भी पढ़ें: कनाडा में मर्डर, पंजाब में छापे... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 1000 गुर्गों के पीछे पड़े 5000 पुलिसवाले
भारत की छवि धूमिल करने वालों पर होगा एक्शन
शुरुआती तौर पर ऐसे लोगों की सूची बनाई जा रही है जो लगातार ऐसे प्रदर्शन में सक्रिय रहते हैं जिसका मकसद भारत की छवि को धूमिल करना होता है. जिसके बाद योजना यह भी बनाई जा रही है कि अन्य एजेंसियां भी इस मामले में अपनी जांच शुरू करेंगी.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









