
भारतीय क्रिकेट का 'अमृत काल', तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 टीम, रैंकिंग में खिलाड़ियों का भी जलवा
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में रैंकिंग पर टॉप पर काबिज है. टीम रैंकिंग ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी हिन्दुस्तान का जलवा है क्योंकि कई जगह टॉप 10 प्लेयर्स में भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं.
देश इस वक्त आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया रहा है और इसे सेलिब्रेट करने के लिए देशभर में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. 15 फरवरी (बुधवार) का दिन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ऐतिहासिक रहा, क्योंकि टीम इंडिया क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 टीम बन गई है. इसे भारतीय क्रिकेट का अमृत काल ही कहा जा सकता है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था जहां टीम तीनों ही फॉर्मेट में नंबर-1 पर काबिज हो. सिर्फ टीम रैंकिंग ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी हिन्दुस्तान का जलवा है क्योंकि कई जगह टॉप 10 प्लेयर्स में भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं.टीम रैंकिंग में लहराया तिरंगा 15 फरवरी को जारी आईसीसी की ताजा रैंकिंग देखें तो टी-20, टेस्ट और वनडे में भारतीय टीम नंबर-1 है. टीम इंडिया टी-20 और वनडे में पहले से ही नंबर वन थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टेस्ट रैंकिंग में नंबर-2 पर थी. नागपुर टेस्ट में पारी और 132 रनों से मिली जीत ने भारतीय टीम का फायदा किया और वह सीधा नंबर-1 पर पहुंच गई. • टी-20 रैंकिंग- भारत नंबर-1, 267 रेटिंग्स • वनडे रैंकिंग- भारत नंबर-1, 114 रेटिंग्स • टेस्ट रैंकिंग- भारत नंबर-1, 115 रेटिंग्स
क्लिक करें: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, टेस्ट में भी नंबर-1 टीम बनी, अब तीनों फॉर्मेट में भारत के सिर ताज
टीम इंडिया इससे पहले भी कई बार तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बनी है, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि तीनों फॉर्मेट में एक ही साथ टॉप पर काबिज हो. अगर भारतीय टीम टेस्ट में नंबर-1 बनी रहती है, तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी पहुंच सकती है. रोहित शर्मा के कप्तान बनते ही टीम इंडिया के लिए यह शानदार मौका आया है. रोहित शर्मा अभी तीनों फॉर्मेट के रेगुलर कप्तान हैं, हालांकि टी-20 फॉर्मेट में वह अभी रेगुलर नहीं खेल रहे हैं और हार्दिक पंड्या ही कमान संभाल रहे हैं. ऐसे में मौजूदा वक्त में आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 बनाने का क्रेडिट भी इन दोनों कप्तानों की जोड़ी को जाता है.
खिलाड़ियों का भी जलवा... अगर खिलाड़ियों की रैंकिंग की बात करें तो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का कोई ना कोई खिलाड़ी किसी एक रैंकिंग में नंबर-1 जरूर है. टी-20 में सूर्यकुमार यादव टॉप बल्लेबाज हैं, वनडे में मोहम्मद सिराज टॉप गेंदबाज हैं और टेस्ट में रवींद्र जडेजा टॉप ऑलराउंडर हैं. इन तीन प्लेयर्स के टॉप पर रहने के अलावा भी कई ऐसे प्लेयर हैं, जो रैंकिंग में टॉप-10 में जगह बनाए हुए हैं.टी-20 रैंकिंग- • सूर्यकुमार यादव- नंबर-1, बल्लेबाज • हार्दिक पंड्या- नंबर-2, ऑलराउंडरवनडे रैंकिंग- • शुभमन गिल- नंबर-6, बल्लेबाज • विराट कोहली- नंबर-7, बल्लेबाज • रोहित शर्मा- नंबर-9, बल्लेबाज • मोहम्मद सिराज- नंबर-1, गेंदबाजटेस्ट रैंकिंग- • ऋषभ पंत- नंबर-7, बल्लेबाज • रोहित शर्मा- नंबर-8, बल्लेबाज • रविचंद्रन अश्विन- नंबर-2, गेंदबाज • जसप्रीत बुमराह- नंबर-5, गेंदबाज • रवींद्र जडेजा- नंबर-1, ऑलराउंडर • रविचंद्रन अश्विन- नंबर-2, ऑलराउंडर • अक्षर पटेल- नंबर-7, ऑलराउंडर

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








