
भारतीय अपने पार्टनर से क्या चाहते हैं, डेटिंग ऐप ने खोले कई राज
AajTak
ये 21वीं सदी का दौर है, लेकिन भारत में ऐसे लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो आज भी अपनी निजी जिंदगी, लव लाइफ या रिलेशनशिप पर बात करने से संकोच करते हैं. डेटिंग एप OkCupid ने इसे लेकर दिलचस्प आंकड़े सामने रखे हैं.
ये 21वीं सदी का दौर है, लेकिन भारत में ऐसे लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो आज भी अपनी निजी जिंदगी, लव लाइफ या रिलेशनशिप पर बात करने से संकोच करते हैं. डेटिंग एप OkCupid ने इसे लेकर दिलचस्प आंकड़े सामने रखे हैं. ये आंकड़े बताते हैं कि भारतीय लोग इस मामले में खुद को कैसे व्यक्त करते हैं और उनके जीवन में इसका कितना महत्व है. सर्वे में यूजर्स से पूछा गया कि वो किस चीज के साथ ज्यादा स्वतंत्र महसूस करते हैं. यूजर्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित डेटा के मुताबिक, 39 फीसद लोग आर्थिक मामलों में आजादी को बहुत जरूरी मानते हैं. इसके बाद ट्रैवल (30 फीसद), सेक्सुअलिटी (22 फीसद) और आर्ट (9 फीसद) का नंबर आता है. जब यूजर्स से पूछा गया कि उन्हें पैसा और आजादी में से कौन सी चीज ज्यादा प्यारी है तो बड़े हैराने करने वाले परिणाम सामने आए. 65 फीसद यूजर्स ने कहा कि उन्हें आजादी पैसों से ज्यादा प्यारी है. जबकि 35 फीसद यूजर्स ने पैसे को प्राथमिकता दी.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










