
'भानुमति का कुनबा जोड़ा, फिर Alliance का ही Alignment बिगड़ गया', INDIA गठबंधन पर PM मोदी का तंज
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद में कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला. पीएम ने कांग्रेस की सोच पर जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के कथित भाषण का जिक्र करते हुए सवाल उठाए. उन्होंने कांग्रेस के बारे में कहा कि उन्होंने भानुमति का कुनबा जोड़ा लेकिन फिर एकला चलो करने लगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रख रहे हैं. उन्होंने विपक्षी इंडिया गठबंधन को भी निशाने पर लिया जो कथित रूप से आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही बिखड़ चुका है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सुस्त रफ्तार का कोई मुकाबला नहीं है. पीएम मोदी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि विपक्ष ने 'भानुमति का कुनबा जोड़ा लेकिन फिर एकला चलो रे करने लगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस का पूरा फोकस एक ही परिवार पर रहा है. उससे आगे ना वो कुछ सोच सकते हैं और ना ही कर सकते हैं. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को लेकर इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के लोगों ने नया नया मोटर मकेनिक का काम सीखा है. इसलिए अलाइनमेंट क्या होता है, उसका ज्ञान तो हो ही गया होगा लेकिन मैं देख रहा हूं कि अलायंस का ही अलाइनमेंट बिगड़ गया है.
ये भी पढ़ें: Congress सांसद के 'अलग देश' वाले बयान से हंगामा, पीयूष गोयल ने संसद में उठाया मुद्दा
'कांग्रेस के लोग अपने आपको शासक मानते थे'
प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने कुनबे में अगर एक-दूसरे पर विश्वास नहीं है तो ये लोग देश पर कैसे विश्वास करेंगे. हमें देश के सामर्थ्य पर भरोसा है और लोगों की शक्ति पर भरोसा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के सामर्थ्य पर कभी विश्वास नहीं किया. वे अपने आपको शासक मानते थे और जनता को छोटा आंकते थे.
नेहरू, इंदिरा पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







