
'भाजपा परिवार 'भागता' परिवार दिखाई देगा,' Akhilesh Yadav ने BJP पर कसा तंज
AajTak
आज बहुजन समाज पार्टी के 6 और भारतीय जनता पार्टी के 1 विधायक ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ये बीएसपी के लिए बड़ा झटका है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने विधायकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई. इसके बाद अखिलेश मीडिया से मुखातिब हुए और भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अब भाजपा परिवार 'भागता' परिवार दिखाई देगा और इस बार के चुनाव में बीजेपी पूरी तरह से साफ हो जाएगी. सपा नेता ने कहा कि अभी बहुत से लोग हैं तो उनकी पार्टी में आना चाहते हैं. अखिलेश ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को किया गया एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है. देखें वीडियो.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









