
भाजपा के समकक्ष राष्ट्रवाद का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस
AajTak
बांग्लादेश की स्वतंत्रता की गोल्डन जुबली कार्यक्रम मनाएगी पार्टी. पूर्व रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी के नेतृत्व में कमेटी गठित.
भाजपा के राष्ट्रवाद के अचूक हथियार से मुकाबिल होने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद पार्टी, देश के हर जिले में इसको लेकर कार्यक्रम आयोजित करेगी. कार्यक्रमों में यह बताया जाएगा कि किस तरह से इंदिरा गांधी के नेतृत्व में 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाया गया और पाकिस्तान को तोड़कर बांग्लादेश का निर्माण हुआ. बांग्लादेश की आजादी की 50वीं वर्षगांठ इस साल 16 दिसंबर को पूरा होगा. कार्यक्रम को देश भर में मनाने के लिए कांग्रेस ने पूर्व रक्षामंत्री ए.के. एंटनी के नेतृत्व में दस सदस्यीय कमेटी गठिन की है. कमेटी में एंटनी के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री पृथवीराज चव्हाण आदि शामिल हैं. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर जीत हासिल करना ऐतिहासक है. इंदिरा गांधी के मजबूत नेतृत्व में भारत ने कूटनीतिक रूप से भी अपनी महता स्थापित की और दुनिया भर के लोग भारत की मजबूत छवि को स्वीकार करने लगे. भारत ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की. बांग्लादेश के निर्माण से भारत की सुरक्षा भी मजबूत हुई. कांग्रेस देश के हर जिले में पंचायत स्तर तक कार्यक्रम करेगी. इसमें सेमिनार का आयोजन, परिचर्चा, लघु फिल्मों का प्रदर्शन, लेखन प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 16 दिसंबर 2021 को दिल्ली में स्वर्ण वर्ष विजय दिवस के रूप में मनाया जाएगा.More Related News

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











