
भाजपा का महामंथन 21 फरवरी को
AajTak
प्रधानमंत्री की मौजूदगी में भाजपा के पदाधिकारियों की मैराथन बैठक दिल्ली में होगी. इसमें सियासी मुद्दों पर होगी बृहत चर्चा और 2022 तक के विधानसभा चुनावों के लिए खाका खींचा जाएगा.
किसान आंदोलन, कोरोना कालखंड और उससे पहले सीएए, एनआरसी तथा चीन के घुसपैठ के आलोक में बने सियासी माहौल के बीच भाजपा की स्थिति क्या है, कहां कमी रह गई और उसे कैसे दूर किया जाए, इसको लेकर पार्टी का एक दिवसीय महामंथन दिल्ली में 21 फरवरी को होगा. बैठक में भाजपा के सभी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री, प्रदेश प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और सचिवों की मौजूदगी होगी. बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन भर की बैठक में उपस्थित रहेंगे. बैठक में मुख्य चर्चा सियासी स्थिति को लेकर होगी. सूत्रों का कहना है कि मौजूदा किसान आंदोलन और कोरोना की वजह से लड़खड़ाई अर्थव्यवस्था पार्टी की बड़ी चिंता है. पार्टी के कॉडर और भाजपा समर्थकों के बीच क्या संगठन के कामकाज को लेकर नाखुशी है, यह जानने की कोशिश होगी. पार्टी की चिंता इस बात को लेकर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता ही एक मात्र ऐसा फैक्टर है जिसके जरिए भाजपा को उन राज्यों में भी विगत वर्षों में सफलता मिली है जहां पार्टी काफी कमजोर स्थिति में थी. जहां तक संगठन की बात है तो आम मतदाता उससे ज्यादा भरोसा पीएम पर कर रहे हैं. मतलब साफ है कि युवाओं, महिलाओं, दलितों और पिछड़े का अटूट भरोसा सिर्फ प्रधानमंत्री में है न कि संगठन (भाजपा) पर है. इस खामी को कैसे पाटा जाए और इसके लिए क्या करने की जरूरत है, इस बात को लेकर चर्चा होगी.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










