
भाई-बहन की रहस्यमय परिस्थिति में मौत, हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार… वजह प्रेमी के साथ था भागना
AajTak
पुलिस ने बताया कि 31 मार्च को 5 साल और 3 साल की उम्र के भाई-बहनों को उनके पिता घर पर बेहोश पाया था. पिता दोनों बच्चों को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग सिविल अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने बच्चों को वहां लाए जाने से पहले ही मृत होना घोषित कर दिया. पुलिस को यह घटना संदिग्ध लगी थी.
महाराष्ट्र के रायगढ़ में 5 और 3 साल के बच्चों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी. मासूम भाई-बहनों की मौत की जब पुलिस ने जांच करनी शुरू की, तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. पता चला कि बच्चों की हत्या उनकी ही मां ने की थी. दरअसल, वह प्रेमी के साथ भाग जाना चाहती थी. मगर, उसके बच्चे इसमें बाधा बन रहे थे.
लिहाजा, 25 साल की महिला ने दोनों बच्चों की हत्या कर दी थी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि महिला शादी से पहले भी प्रेमी के साथ रिलेशन में थी. इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 31 मार्च को 5 और 3 साल की उम्र के दो भाई-बहनों को उनके पिता सदानंद पोले ने घर पर बेहोश पाया था.
यह भी पढ़ें- इंजीनियरिंग छात्रा का अपहरण के बाद कार में गला दबाकर हत्या, कॉलेज का दोस्त समेत 3 गिरफ्तार
पिता दोनों बच्चों को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग सिविल अस्पताल ले जाया गया. जांच करने पर डॉक्टरों ने बच्चों को वहां लाए जाने से पहले ही मृत होना घोषित कर दिया. इसके बाद अस्पताल से मिली सूचना पर मांडवा पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक सोमनाथ लांडे अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से बात करने के बाद मामले में गड़बड़ी का संदेह हुआ.
पुलिस को हुआ था संदेह

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










