
भरभराकर मजदूरों के कमरे पर गिरी पांच मंजिला बिल्डिंग, 2 की मौत... जानें दिल्ली के बुराड़ी में कैसे हुआ हादसा?
AajTak
दिल्ली के बुराड़ी में एक दर्दनाक हादसा हो गया है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. हादसे में मरने वालों में एक 8 साल की बच्ची भी शामिल है. 12 लोगों को मलबे से रेस्क्यू कर लिया गया है. आशंका है कि अब भी 8 लोग मलबे में दबे हुए हैं.
राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके के कौशिक एनक्लेव ऑस्कर स्कूल के पास 5 मंजिला अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई. घटना में एक 8 साल की बच्ची सहित 3 लोगों की मौत हो गई. 12 लोग घायल हो गए. आठ लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है.
जानकारी के मुताबिक इमारत पिछले एक साल से बन रही थी. बिल्डिंग में अभी फिनिशिंग का काम चल रहा था, जो मजदूर यहां काम कर रहे हैं और आसपास भी काम करते हैं. वह इसी इमारत के नजदीक एक खाली एरिया में किराए के कमरे में रह रहे थे. जब इमारत भर भराकर जमींदोज हो गई तो पूरा मलबा उन्हीं कमरों के ऊपर गिर पड़ा.
12 लोगों को किया गया रेस्क्यू
बताया जा रहा है कि बिल्डिंग गिरते समय करीब 20 से 22 लोग यहां रह रहे थे, जो कि इस बिल्डिंग के मलवे के नीचे दब गए. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कोशिश करके करीब 12 लोगों को निकाल लिया गया है.
घायलों को ट्रामा सेंटर किया रेफर
घायलों में से 3 पुरुष गंभीर हैं, जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है. एक 8 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है, जिसका नाम राधिका बताया जा रहा है. अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका बताई जा रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










