
'भयानक युद्ध को समाप्त करेंगे...', पुतिन के साथ लंबी बातचीत के बाद बोले ट्रंप
AajTak
व्हाइट हाउस के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत मंगलवार शाम 7:30 बजे से शुरू हुई और करीब 3 घंटे से भी ज्यादा वक्त तक दोनों नेताओं के बीच बात हुई. रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर हमले 30 दिनों के लिए रोकने पर सहमति जताई है.
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच मंगलवार को फोन पर लंबी बातचीत हुई. इस बातचीत के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, 'रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ आज मेरी फ़ोन पर बातचीत बहुत अच्छी और प्रोडक्टिव रही. हम सभी ऊर्जा और बुनियादी ढांचे पर तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हुए. हम पूर्ण युद्ध विराम के लिए तेज़ी से काम करेंगे और इस बहुत भयानक युद्ध को समाप्त करेंगे. अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता!'
ट्रंप ने आगे कहा, 'शांति के लिए अनुबंध के कई तत्वों पर चर्चा की गई, जिसमें यह तथ्य भी शामिल है कि हज़ारों सैनिक मारे जा रहे हैं, और राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की दोनों इसे समाप्त होते देखना चाहते हैं. यह प्रक्रिया अब पूरी तरह से लागू है और हम उम्मीद करते हैं कि मानवता की खातिर हम यह काम पूरा कर लेंगे!'
बता दें कि व्हाइट हाउस के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत मंगलवार शाम 7:30 बजे से शुरू हुई और करीब 3 घंटे से भी ज्यादा वक्त तक दोनों नेताओं के बीच बात हुई. रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर हमले 30 दिनों के लिए रोकने पर सहमति जताई है.
यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध का The End! ट्रंप संग बातचीत के बाद पुतिन राजी, अब शर्तों पर होगी चर्चा
व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान
व्हाइट हाउस के अनुसार, इस वार्ता से तात्कालिक प्रभाव से मिडिल ईस्ट में यूक्रेन वार्ता का नया दौर शुरू होगा. ट्रंप और पुतिन ने इस बैठक में अपने संबंधों में सुधार की संभावनाओं को बड़ा फायदा बताया है, जो न केवल दोनों देशों बल्कि पूरे विश्व के लिए लाभकारी हो सकता है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







