
'भगवान श्रीराम ने समाज के हर वर्ग को जोड़ा, उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत', संतों के सम्मेलन में बोले मोहन भागवत
AajTak
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को बक्सर में साधुओं के 'श्री राम कर्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महाकुंभ' नामक नौ दिवसीय धार्मिक सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा- भगवान राम ने एक ऐसे समाज का मार्ग प्रशस्त किया, जहां हर कोई निडर होकर रहता था. उन्होंने समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का काम किया है.
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि भगवान श्रीराम ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का काम किया है. उन्होंने कहा कि लोगों को भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके मूल्यों पर आधारित समाज की स्थापना पर ध्यान देना चाहिए. भागवत ने अपने संबोधन में प्रेम, करुणा और भाईचारा का संदेश दिया. सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने संतों और संघ प्रमुख का स्वागत किया.
भागवत ने बक्सर के अहिरौली गांव में साधुओं के 'श्री राम कर्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महाकुंभ' नामक नौ दिवसीय धार्मिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "भगवान राम ने एक ऐसे समाज का मार्ग प्रशस्त किया, जहां हर कोई निडर होकर रहता था. उन्होंने जीवन भर सामाजिक सद्भाव के मार्ग का अनुसरण किया."
संघ प्रमुख ने कहा- राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि भगवान राम ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को एकजुट किया था. यह सच है कि उन्होंने समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम किया. सामाजिक एकता के लिए हमें भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उन्हें गति देनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि भारत का पुराना गौरवशाली इतिहास रहा है और ये संतों की धरती रही है. सोमवार से शुरू हुए नौ दिवसीय कार्यक्रम में भाजपा शासित राज्यों के कई राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और दो उपमुख्यमंत्रियों के भाग लेने की उम्मीद है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










