
'भगवान राम के कहने पर केजरीवाल ने मुझे उम्मीदवार बनाया', बोले AAP नेता सोमनाथ भारती
AajTak
सोमनाथ भारती ने कहा कि मेरे लिए इससे बड़ा आशीर्वाद क्या होगा जो भगवान श्री राम ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मेरे चेहरे के रूप में उम्मीदवार दिखाया. सोमनाथ भारती मौजूदा वक्त में दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं.
पूरे देश में तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेता लोकसभा चुनाव की तैयारीयों में जुटे हुए हैं. मतदाताओं को रिझाने के लिए उम्मीदवार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. अपनी जीत के लिए रामनवमी के दिन कई नेताओं ने मंदिर में जाकर भगवान से मनोकामनाएं मांगी.
इसी क्रम में दिल्ली की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली नई दिल्ली जिले से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने भी कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में स्थित शनि मंदिर में जाकर मत्था टेका और भगवान से मनोकामनाएं मांगी.
'अयोध्या में केजरीवाल के मन में आया मेरा नाम'
मीडिया से बात करते हुए सोमनाथ भारती ने बड़ी रोचक बाते कीं. उन्होंने कहा कि जब मैंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपने आप को उम्मीदवार बनाने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि जब मैं अयोध्या गया था तब मैं भगवान राम के चरणों में खड़ा हुआ था. तब उनके मन में बिजली की गति से सोमनाथ भारती का नाम आया जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुझे नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने का फैसला लिया.
सोमनाथ भारती ने कहा कि मेरे लिए इससे बड़ा आशीर्वाद क्या होगा जो भगवान श्री राम ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मेरे चेहरे के रूप में उम्मीदवार दिखाया. सोमनाथ भारती मौजूदा वक्त में दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं. इसके अलावा सोमनाथ भारती तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप में आप के प्रभारी हैं.
बांसुरी स्वराज और सोमनाथ भारती में होगी टक्कर आईआईटी दिल्ली अल्युमिनाई संगठन के पूर्व अध्यक्ष और सीनेट के पूर्व सदस्य भी रह चुके हैं. सोमनाथ भारती ने 1997 में आईआईटी दिल्ली से एमएससी की डिग्री हासिल की. फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री लेकर दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की. नई दिल्ली लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद मीनाक्षी लेखी का टिकट काटकर बीजेपी ने युवा चेहरे के तौर पर बांसुरी स्वराज को उतारकर एक बड़ा दांव चला है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










