
'भगवान के साथ दैवीय कनेक्शन से तैयार हुई ड्रेस', बोले रामलला की पोशाक तैयार करने वाले डिजाइनर
AajTak
अयोध्या में स्थापित रामलला की मूर्ति के लिए ड्रेस तैयार करने वाले डिजाइनर मनीष त्रिपाठी का कहना है कि ईश्वर के साथ उनका गहरा संबंध है. उन्होंने ही ड्रेस डिजाइन करने में मदद की. उन्होंने कहा कि ड्रेस को लेकर सभी से सराहना पाकर मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं.
अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में रामलला की पोशाक को डिजाइन करने वाले मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भगवान राम के साथ दैविक संबंधों ने उन्हें इस कार्य को पूरा करने में मदद की. पोशाक की सामग्री और डिजाइन के बारे में बात करते हुए त्रिपाठी ने बताया, "हमने काशी (वाराणसी) में भगवान के लिए एक पीतांबरी (पीला) कपड़ा तैयार कराया. इसकी खास बात यह है कि इसे तैयार करने में रेशम के साथ-साथ सोने और चांदी के तार का भी इस्तेमाल किया गया है.’
भगवान ने किया मार्गदर्शन
डिजाइनर त्रिपाठी ने कहा, 'पोशाक पर की गई कढ़ाई में वैष्णव प्रतीक हैं. 'पोशाक की अवधारणा और इसे तैयार करने में आने वाली चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर, त्रिपाठी ने कहा, 'सबसे बड़ी चुनौती एक ऐसा कपड़ा तैयार करना था जो एक राजकुमार और एक भगवान की भव्यता के अनुरूप हो. मैंने भगवान से मुझे राह दिखाने के लिए प्रार्थना की. उन्होंने मुझे संकेत दिए ताकि मैं ऐसा कपड़ा तैयार कर सकूं.'
युवा डिजाइनर, जिनका जन्म और पालन-पोषण लखनऊ में हुआ, ने बताया कि उनके लिए उन भक्तों की कल्पना और उम्मीदों पर खरा उतरना भी एक चुनौती थी जो 500 वर्षों से अधिक समय से मंदिर बनने का इंतजार कर रहे थे. त्रिपाठी ने कहा, 'मेरे मन में यह विचार था कि भक्ति से भरे लोग पोशाक पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे. सभी से सराहना पाकर मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं.'
जिम्मेदारी भरा था काम
मनीष त्रिपाठी ने आगे कहा, 'मुझे मेरी मां और पत्नी से सबसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली, जिन्होंने चेहरे पर मुस्कान और आंखों में आंसू के साथ पोशाक की तारीफ की थी.' आपको बता दें कि मनीष त्रिपाठी, इंडियन क्रिकेट टीम के फॉर्मल से लेकर भारतीय सुरक्षा बलों, भारतीय सेना के बुलेट प्रूफ जैकेट तक डिजाइन कर चुके हैं.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








