
भगदड़ के बाद बड़ा फैसला, 26 फरवरी तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर काउंटर से टिकटों की बिक्री बंद
AajTak
भगदड़ के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की काउंटर से बिक्री को बंद कर दिया गया है. ये आदेश 26 फरवरी तक लागू रहेगा.
भगदड़ के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की काउंटर से बिक्री को बंद कर दिया गया है. ये आदेश 26 फरवरी तक लागू रहेगा. बताया जा रहा है कि भगदड़ के बाद से NDLS पर कोई प्लेटफॉर्म टिकट जारी नहीं किया जा रहा है.
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर क्राउड मैनेजमेंट के लिए इंस्पेक्टर रैंक के छह अधिकारियों को तैनात किया. ये वह अधिकारी हैं. जिन्हें NDLS में काम करने का पहले से अनुभव है. इनमें से कुछ अधिकारी नई दिल्ली रेलवे पुलिस स्टेशन में एसएचओ के पद पर रह चुके हैं.
बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात को भगदड़ मची थी, उसके बाद स्टेशन पर जो मंजर दिखा, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर शाम 4 बजे से भीड़ जुटने लगी थी, भीड़ में कुछ लोग बच्चों को भी साथ में लेकर आए थे. ये लोग नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर इंतज़ार कर रहे थे, भीड़ का दबाव बढ़ता जा रहा था.
इसी से सटे प्लेटफॉर्म नंबर 13 पर दरभंगा जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के लिए भी भीड़ जुट रही थी. 13 और 14 नंबर प्लेटफॉर्म पर पैर रखने की भी जगह नहीं थी. हालात आउट ऑफ कंट्रोल थे, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घंटेभर में 1500 सामान्य टिकटों की बिक्री हो गई. पूरी की पूरी भीड़ प्लेटफॉर्म नंबर 13-14 पर पहुंच गई.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










