
भगदड़ के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर क्राउड मैनेजमेंट का बदला सिस्टम, 6 इंस्पेक्टर किए गए तैनात
AajTak
दिल्ली पुलिस ने भगदड़ के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर क्राउड मैनेजमेंट के सिस्टम में बदलवा कर दिया है. पुलिस ने अब भीड़ प्रबंधन के लिए इंस्पेक्टर रैंक के 6 अधिकारियों को तैनात किया है, जिन्हें NDLS में काम करने का पहले से अनुभव है. इनमें से कुछ अधिकारी नई दिल्ली रेलवे पुलिस स्टेशन में एसएचओ के पद पर रह चुके हैं.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद दिल्ली पुलिस ने अपने क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम को बदल दिया है. पुलिस ने अब भीड़ प्रबंधन के लिए इंस्पेक्टर रैंक के छह अधिकारियों को तैनात किया है. बताया जा रहा है कि इन सभी अधिकारियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर काम करने का अनुभव है.
जानकारी के अनुसार, ये वह अधिकारी हैं. जिन्हें NDLS में काम करने का पहले से अनुभव है. इनमें से कुछ अधिकारी नई दिल्ली रेलवे पुलिस स्टेशन में एसएचओ के पद पर रह चुके हैं. इन सभी अधिकारियों को दूसरे जिलों से रेलवे स्टेशन पर तैनात किया गया है. इस एक्सरसाइज का उद्देश्य प्रभावी भीड़ प्रबंधन करना है, क्योंकि अधिकारियों को उम्मीद है कि कुंभ के आखिरी कुछ दिनों में प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ में इजाफा हो सकता है.
प्लेटफॉर्म पर टिकट की बिक्री बंद
भगदड़ के बाद रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर 26 फरवरी तक रोक लगा दी है. अब अगर आपके पास जनरल टिकट या रिजर्व टिकट है तभी आप प्लेटफार्म पर जा सकते हैं.
वहीं, शनिवार रात को हुई भगदड़ की शुरुआत जांच में पता चला था कि नई दिल्ली स्टेशन पर हर घंटे रेलवे ने 1500 जनरल टिकट बेचे गए थे. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों की तैनाती संतुलित नहीं थी, जिससे भीड़ को काबू करने में मुश्किलें आईं और स्थिति बिगड़ गई.
कैसे हुई भगदड़

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










