
'भइया मत कहना, कैब के मालिक नहीं हो...', टैक्सी में यात्रियों के लिए लगा नियमों का बोर्ड वायरल
AajTak
बेंगलुरु की एक कैब ड्राइवर का नोटिस बोर्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बोर्ड पर लिखे नियमों में साफ कहा गया है—कार का दरवाज़ा जोर से मत बंद करें, ड्राइवर को ‘भइया’ मत कहें और ऐटिट्यूड दिखाने की जरूरत नहीं है. आमतौर पर ऐसी बातें लोग कैब में बैठते ही नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इस ड्राइवर की सख्त और सीधी भाषा ने इस बार इंटरनेट का ध्यान खींच लिया.
बेंगलुरु की एक कैब में लगे अनोखे नोटिस ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है. एक यात्री ने रेडिट पर कैब की पिछली सीट पर चिपका ये बोर्ड शेयर किया, जिसमें ड्राइवर ने अपने सख्त और साफ नियम लिख रखे थे. तस्वीर सामने आते ही पोस्ट वायरल हो गई और लोग ड्राइवर की सोच को लेकर जमकर चर्चा करने लगे.
कैब ड्राइवर के सख्त नियम!
यात्री ने बताया कि यह बोर्ड ड्राइवर की सीट के पीछे लगाया गया था. इस पर छह नियम लिखे थे, जिनका लहजा एकदम स्ट्रेटफॉरवर्ड.कहीं-कहीं कड़वा और कई बार मजाकिया भी लगा. लेकिन हर लाइन ड्राइवर की रोजमर्रा की झुंझलाहट को साफ दिखाती है.
बोर्ड पर लिखा था:
“आप कैब के मालिक नहीं हैं.”
“कैब चलाने वाला ही इसका मालिक है.”

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












