
बिहार में बड़ी जीत की ओर NDA, पीएम मोदी आज शाम जाएंगे बीजेपी मुख्यालय
AajTak
बिहार में NDA को मिल रही बड़ी बढ़त के बीच ये खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम छह बजे दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय जाएंगे. हर बड़ी जीत के बाद बीजेपी कार्यालय में बड़े उत्सव का आयोजन किया जाता है, जो पार्टी की सफलता का जश्न मनाता है. इस बार भी प्रधानमंत्री के आगमन से पहले ही दफ्तर में जश्न की तैयारियां देखने को मिल रही हैं

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











