
बढ़ते कोरोना पर पंजाब सरकार एक्टिव, सीएम अमरिंदर सिंह का निर्देश- रोजाना 2 लाख लोगों को लगे टीका
AajTak
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना की स्थिति की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान बुधवार को राज्य में उच्च सकारात्मकता और मृत्यु दर पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि पंजाब में 85% से अधिक मामले ब्रिटेन स्ट्रेन के हैं, जो अधिक संक्रामक और विषाणुजनित है.
पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक और अहम फैसला लिया है. सीएम ने आज बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाने और रोजाना 2 लाख को टीका लगाने का लक्ष्य तय करने का निर्देश दिया. साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में प्रतिदिन 50 हजार लोगों का सैंपल लेने के लक्ष्य का भी निर्देश दिया है. साथ ही पूरे पंजाब में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने कोरोना की स्थिति की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान बुधवार को राज्य में उच्च सकारात्मकता और मृत्यु दर पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि पंजाब में 85% से अधिक मामले ब्रिटेन स्ट्रेन के हैं, जो अधिक संक्रामक और विषाणुजनित है. सीएम ने कहा कि ऐसे लोग जो इलाज के अभाव में अपनी जान गंवा देते हैं, उन्हें यह जानकर कष्ट होता है. सीएम ने निर्देश दिया कि जन जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए जिसमें यह सुनिश्चित कराया जाए कि शुरुआती लक्षण होने पर लोग तुरंत अस्पताल जाकर सही समय पर उपचार करा सकें.
आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







