
बड़ी खबरें: Priyanka Gandhi ने युवाओं से की वर्चुअल बात, दादी इंदिरा गांधी के एक किस्से का किया जिक्र
AajTak
बीजेपी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 91 प्रत्याशियों की 7वीं लिस्ट जारी की है, लिस्ट में 13 मंत्री हैं, वहीं 9 महिला प्रत्याशी हैं. योगी के मीडिया सलाहकार शलभमणि को देवरिया से टिकट दिया गया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने युवाओं के साथ वर्चुअल तरीके से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने युवाओं से बेरोजगारी के मुद्दे को उठाया और बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. प्रियंका गांधी ने इस दौरान अपनी दादी इंदिरा गांधी के एक किस्से का भी ज़िक्र किया. उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी के दौर में जब जेएनयू में एक बड़ा प्रदर्शन हुआ, तब वहां गई थीं और छात्रों से बातचीत की थी. युवाओं से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि जब रोजगार नहीं है, तो नौजवानों में गुस्सा होना जायज है. देखें खबरें सुपरफास्ट.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










