
बड़ी खबरें: आज उत्तराखंड दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, ऋषिकेश में ऑक्सीजन प्लांट का करेंगे उद्घाटन
AajTak
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड का दौरा करेंगे. पीएम के दौरे को लेकर सरकार अमला सक्रिय हो गया है. राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है. पीएम आज ऋषिकेश एम्स में बने ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन भी करेंगे. पीएम राज्य के विकास की गति को बढ़ाने के लिए स्पेशल पैकेज की भी घोषणा कर सकते हैं. राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसलिए पीएम का यह दौरा काफी अहम हो जाता है. राज्य में कुछ 2 महीने पहले ही भाजपा ने मुख्यमंत्री को बदला है. 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी को सत्ता का कमान सौंप दिया गया था. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











