
ब्वॉयफ्रेंड हो या हसबैंड, लड़कियां कभी किसी को नहीं बतातीं अपने ये 5 सीक्रेट्स!
AajTak
हर रिलेशन में कुछ सीक्रेट्स होते हैं, क्योंकि कुछ बातों को रिलेशन को मजबूत बनाए रखने के लिए सीक्रेट बना रहना अच्छा होता है. लड़के सोचते हैं कि लड़कियां उनसे हर बात को शेयर कर देती हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं. लड़कियां भी अपने कुछ सीक्रेट किसी को नहीं बतातीं. अब वे कौन से सीक्रेट हैं, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
कोई भी लड़की हर मुश्किल समय से लड़ना और उससे मुकाबला करना जानती है इसलिए वह दोस्त, गर्लफ्रेंड और पत्नी तक हर रिलेशन को काफी अच्छी तरह से निभा लेती है. कुछ लोगों का सोचना होता है, लड़कियों को समझना नामुमकिन होता है, क्योंकि किसी भी चीज को समझने का उनका अपना अलग तरीका होता है. जब बात किसी रिलेशन की बात आती है, तो लड़कियां आपको बहुत कुछ बता सकती हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो वह कभी किसी को नहीं बतातीं. लड़कियां उन बातों को इसलिए नहीं छिपातीं, क्योंकि वह आपसे झूठ बोलना या छिपाना चाहती हैं, बल्कि वे ऐसा इसलिए करती हैं, क्योंकि वे कुछ चीजों को अपने तक ही रखना चाहती हैं.
दुनिया भर में कुछ ऐसी रिसर्च भी हुई हैं, जिनमें महिलाओं से पूछा गया था कि वे अपने बॉयफ्रेंड, पार्टनर या हसबैंड से किन बातों को छिपाना चाहेंगी. इन रिसर्चों में कुछ महिलाओं ने खुलकर बताया कि वे किन बातों को छिपा सकती हैं और कुछ ने इस बात का कोई जवाब नहीं दिया. तो आइए आज जानते हैं कि ज्यादातर महिलाएं अपने पार्टनर से किन बातों को अपने तक ही रखना पसंद करती हैं.
गर्लफ्रेंड के साथ उनकी बातचीत (Conversations with her girlfriends)
यह बात आपने अक्सर देखी होगी कि लड़कियां कभी भी अपनी गर्ल गैंग के साथ हुई बातों को शेयर नहीं करेंगी. गर्ल टॉक सिर्फ लड़कियों तक ही सीमित रहती है. आपकी वाइफ या गर्लफ्रेंड उसे आपके साथ शेयर नहीं करेंगी. मानिए अगर आपकी वाइफ या गर्लफ्रेंड अपनी फ्रेंड्स के साथ घूमने के लिए जाती हैं और जब वापस आने के बाद आप उनसे पूछेंगे कि आप सभी ने दिन भर क्या किया तो उनका काफी सिंपल सा जवाब हो सकता है "कुछ नहीं बस घूमे-फिरे, खाया और आ गए". वह कभी भी दोस्तों से हुई बातों को शेयर नहीं करेंगी.
किसी पर क्रश होना (Having a crush on someone)
इस बात में कोई शक नहीं है कि लड़की जिसे प्यार करती है, उस रिलेशन में वह अपना सौ प्रतिशत देती है. लेकिन किसी पर क्रश होने का मतलब ये नहीं है कि वे आपको धोखा दे रही हैं. हो सकता है कि जिस तरह लड़कों का क्रश कोई एक्ट्रेस हो सकती है, उसी तरह कोई एक्टर भी उनका क्रश हो सकता है. अधिकतर लड़कियां रिलेशन में इस बात को छिपाकर रखना ही पसंद करती हैं कि उन्हें किस पर क्रश है.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.











