
ब्लैकमेलिंग केसः मिसेज राजस्थान के खाते में लाखों रुपये क्यों जमा कर रहा था व्यापारी?
AajTak
मिसेज राजस्थान 2019 प्रियंका चौधरी पर आरोप है कि वह एक पारिवारिक मित्र के जरिए टोंक जिले के पड़ोस के गांव के होने की बात कह कर लोहे के एक बड़े व्यापारी से मिली थी. धीरे-धीरे वह व्यापारी से ब्लैकमेल करने लगी.
जयपुर पुलिस ने ब्लैकमेलिंग मामले में मिसेज राजस्थान 2019 प्रियंका चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. प्रियंका चौधरी को एक व्यापारी को ब्लैकमेल कर एक करोड़ रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब इस मामले की जांच में भी जुटी है कि व्यापारी आखिर प्रियंका के खाते में पैसे क्यों जमा करा रहा था. प्रियंका चौधरी पर आरोप है कि वह एक पारिवारिक मित्र के जरिए टोंक जिले के पड़ोस के गांव के होने की बात कह कर लोहे के एक बड़े व्यापारी से मिली थी. फिर बाद में नजदीकी बढ़ी तो 30 लाख रुपये की जेवरात ली. धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और व्यापारी ने अपना फ्लैट इन्हें रखने के लिए दे दिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











